500 मीटर गहरी खाई में गिरी छात्रों से भरी बस, 21 की मौत
काठमांडू. पश्चिमी नेपाल के डांग जिले में शुक्रवार को छात्रों से भरी एक बस 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 16 छात्रों की मौत हो गई, जबकि 15अन्य घायल हुए। पुलिस के मुताबिक, घोराही में कृष्णासेना इचुक टेक्निकल स्कूल के 31 छात्र और शिक्षक सलयान में बॉटनिकल गार्डेन के एजुकेशनल टूर से वापस आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ड्राइवर ने बस पर नियंत्रण खो दिया।
घटनास्थल के काठमांडू से 400 किमी दूर होने की वजह से पुलिस को रेस्क्यू ऑपरेशन में भी काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। हालांकि, घायलों को जल्द अस्पताल पहुंचाया गया। नेपाल के पहाड़ी इलाकों में संकरे रास्ते की वजह से हादसे आम रहे हैं। पिछले हफ्ते ही एक ट्रक के खाई में गिरने से 16 लोगों की मौत हो गई थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं