नई दिल्ली. एयरलाइंस द्वारा ज्यादा किराया वसूलने पर संसद की स्टैंडिंग कमेटी (ट्रांसपोर्ट, ट्यूरिज्म एंड कल्चर) के अध्यक्ष डेरेक ओ ब्रायन ने कड़ी आपत्ति जताई है। ब्रायन ने गुरुवार को कहा कि त्योहारों के समय कुछ एयरलाइंस 8 से 10 गुना ज्यादा किराया वसूलती हैं। उनके लिए हमारा कड़ा संदेश है कि ऐसा नहीं होने देंगे।
कैंसिलेशन पर टैक्स, फ्यूल सरचार्ज रिफंड हो: स्टैंडिंग कमेटी
ब्रायन ने कहा कि स्टैंडिंग कमेटी ने यह सुझाव दिया है कि कैंसिलेशन चार्ज बेसिक किराए के 50% से ज्यादा नहीं होने चाहिए। टैक्स और फ्यूल सरचार्ज यात्रियों को रिफंड किया जाना चाहिए। एयरलाइंस बहुत ज्यादा चार्ज लगाती हैं।
उन्होंने कहा कि स्टैंडिंग कमेटी की नजर में इंडिगो उपभोक्ताओं के लिए सबसे खराब एयरलाइन है। वह कई शिकायतों का जवाब नहीं देती। इंडिगो 1-2 किलो ज्यादा वजन होने पर भी चार्ज वसूलती है। कमेटी इस मामले को गंभीरता से देख रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
0 टिप्पणियाँ