अंधेरी में ईएसआई के अस्पताल में आग, 6 की मौत; 147 लोगों को बचाया गया

https://ift.tt/2rF0zUl

मुंबई. अंधेरी स्थित ईएसआईसी अस्पताल में सोमवार शाम आग लग गई। आग अस्पताल के नौवीं मंजिल पर लगी। इस हादसे में 6लोगों की मौत हो गई। अब तक 147 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। बताया जा रहा है कि कुछ लोग अभी भी आग में फंसे हुए हैं।

एक शख्स की मौत रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान ऊंचाई से गिरने पर हुई। दूसरे की दम घुटने से जान गई। 4लोगों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई।28 लोग झुलसेहैं।

हादसा क्यों हुआ, जांच होगी
दमकल विभाग के मुताबिक, आग शाम करीब 4 बजे लगी। बचाव अभियान अभी जारी है।मुंबई के मेयर वी महादेश्वर ने कहा कि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम फायर ऑडिट के लिए जिम्मेदार है। जांच की जाएगी कि निगम ने फायर ऑडिट किया था या नहीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अस्पताल की नौवीं मंजिल पर आग लगी।
सीढ़ियों के जरिए लोगों को बाहर निकाला गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ