श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर में बुधवार को राष्ट्रपति शासन लागू हो गया है। यहां पिछले 6 महीने से राज्यपाल शासन था। राज्य में 22 साल बाद राष्ट्रपति शासन लगा है। इससे पहले यहां 1989 से अक्टूबर 1996 तक राष्ट्रपति शासन रहा था। राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने केंद्र सरकार से राज्यपाल शासन के 6 माह पूरे हो जाने के बाद राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश की थी।
जून में भाजपा ने पीडीपी से समर्थन वापस ले लिया था। इसके बाद से ही यहां राज्यपाल शासन लागू था। राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने 21 नवंबर को विधानसभा भंग कर दी। विधानसभा भंग होने से पहले करीब आधे घंटे के भीतर दो दलों ने राज्य में सरकार बनाने का दावा कर दिया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
0 टिप्पणियाँ