विनेश फोगाट-सोमवीर की हुई शादी, 8वें फेरे में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटी खिलाओ का वचन लिया
चरखी दादरी (हरियाणा). एशियन औरकॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली देश की पहली महिला रेसलर विनेश फोगाट की शादी गुरुवार को पहलवान सोमबीर राठी के साथ हुई। जींद के बख्ताखेड़ा निवासी सोमवीर चरखी दादरी के बलाली में विनेश के घर बारात लेकर पहुंचे। जोड़े ने 8वां फेरा लेते हुए 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटी खिलाओ' का वचन लिया।
शादी मेंमेहमानों के लिए दोएकड़ में पंडाल लगा था।मेहमानों के लिए विशेष तौर पर पहलवानी खाना बनवाया गया है। इनमें खीर-चूरमा, बाजरे की रोटी और सरसों-चने का साग और गर्म दूध शामिल रहा।
7 साल से एक-दूसरे को जानते हैं :विनेश और सोमवीर दोनों रेलवे में नौकरी करते हैं। सोमवीर राजस्थान में पोस्टेड हैं। वे नेशनल चैम्पियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीत चुके हैं। विनेश और सोमवीर 7 साल से एक-दूसरे को जानते हैं। विनेश के चचेरे भाई राहुल ने बताया कि शादी गांव में हुईऔर इसमें परिवार के लोग और नजदीकी रिश्तेदार ही शामिल हुए।
शादी के तीन दिन बाद ट्रेनिंग के लिए जाएंगी: विनेशने बताया कि वह शादी के बाद भी रेसलिंग नहीं छोड़ेंगी। शादी के तीन दिन बाद ही वेलीग मुकाबले की ट्रेनिंग के लिए बेंगलुरु जाएंगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं