बेंगलुरु. कर्नाटक के बेंगलुरु में दोस्त का बर्थडे सेलिब्रेशन जिंदगी भर के लिए गहरा जख्म दे गया। 9 दोस्त अपने साथी का बर्थडे मानने के लिए ओमनी वैन से नंदी हिल्स जा रहे थे। तभी पीछे से आ रही एक इन्नोवा कार वैन में जा घुसी। इस हादसे में वैन में सवार 4 दोस्तों की मौत हो गई। वहीं, दोनों गाड़ियों में सफर कर रहे 7 लोग जख्मी हैं। बताया जा रहा है कि इन्नोवा सवार को अपने कर्मचारी का एक इमरजेंसी फोन कॉल आया था, जिसके बाद उसने तेज कार भगाई और एक जगह ट्रैक बदलने में उसने आगे चल रही वैन को टक्कर मार दी।
बर्थडे सेलिब्रेट करने जा रहे थे दोस्त
- घटना मंगलवार देर रात केआईए रोड पर देवानहाली के पास हुई। 9 दोस्त अपने साथी का जन्मदिन मनाने के लिए ओमनी वैन से नंदी हिल्स जा रहे थे।
- इसी बीच पीछे से आ रही इन्नोवा कार वैन में घुस गई। इस भयानक हादसे में वैन में सवार चार दोस्तों की मौत हो गई। जबकि बर्थडे ब्वॉय समेत 4 दोस्त जख्मी हो गए।
- वहीं, इन्नोवा कार में तीन लोग सवार थे जिसमें कार चला रहे मधु के भाई मनोज और उसके दोस्त इंदुधर को गंभीर चोटें आई हैं।
- पुलिस ने बताया कि हादसा आधी रात को हुआ। खबर मिलने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चार को मृत घोषित कर दिया गया।
- पुलिस के मुताबिक, 7 जख्मी लोगों को तीन अलग-अलग प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
एक फोन से बिगड़ी बात
- शुरुआती जांच में पता चला है कि इन्नोवा में सवार इंदुधर नंदी हिल्स के पास ही होटल चलाता है। वहां से उसे एक इमरजेंसी कॉल आया कि होटल में कुछ लोग हंगामा कर रहे हैं।
- इंदुधर अपने दोस्त मधु और मनोज के साथ होटल के लिए निकल गया। मधु उसकी कार चला रहा था। वो सब इतनी हड़बड़ी में थे कि बहुत ही लापरवाही से कार चला रहे थे।
- वो केआईए रोड पर जब एक हाईवे पर दूसरे हाई-वे के लिए रोड बदल रहे थे तो आगे चल रही कार को नोटिस नहीं कर पाया और उसने जा घुसे।
- पुलिस ने फिलहाल दोनों गाड़ियों को सीज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। वहीं, डेडबॉडीज पोस्टमॉर्टम के बाद उनकी फैमिली को हैंडओवर कर दी गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
0 टिप्पणियाँ