नाेएडा पुलिस ने सार्वजनिक रूप से नमाज पढ़ने पर लगाई रोक; एसएसपी बोले- परमीशन लेनी होगी

http://bit.ly/2V9tVrt

नेशनल डेस्क. पुलिस ने कई कंपनियों को नोटिस भेजकर कहा है कि उनके कर्मचारी सार्वजनिक स्थल या पार्क में नमाज पढ़ते न दिखाई दें। नमाज पढ़ने के लिए अनुमति लेनी होगी। एसएसपी डॉ. अजय पाल शर्मा ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश सिर्फ नमाज पढ़ने के लिए नहीं, बल्कि हर धर्म और समुदाय के लिए है। आयोजन के लिए अनुमति लेना आवश्यक है। हालांकि, सिटी मैजिस्ट्रेट की तरफ से अभी ऐसी अनुमति नहीं दी गई है।

कई शिकायतों के बाद लिया गया फैसला : एसएसपी डॉ. शर्मा ने बताया कि सेक्टर 58 अथॉरिटी पार्क में शुक्रवार को नमाज समेत किसी भी धार्मिक आयोजन या गतिविधि के लिए प्रशासन इजाजत नहीं देता है। लेकिन, इस इलाके में स्थित कंपनियों के लोग यहां नमाज पढ़ते हैं। ऐसी तमाम शिकायतें भी मिली हैं। इलाके की पुलिस को आदेश का अनुपालन कराए जाने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि अनुमति मिलने के बाद ही वहां लोग नमाज पढ़ सकेंगे। उन्होंने कहा- यदि कोई कर्मचारी नमाज पढ़ते मिलता है और उसने कंपनी को नहीं बताया है तो संबंधित कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
UP Police issues notice to Noida companies No namaz in parks

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ