कोझिकोड. केरल में अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करने के लिए एक लड़की ने अपना सेक्स तक चेंज करा लिया लेकिन बाद में उसे धोखे का सामना करना पड़ा। लड़की की गर्लफ्रेंड ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद उसे खबर मिली कि उसकी गर्लफ्रेंड की किसी और शख्स से शादी तय हो गई है। इतना ही नहीं, वो अब अपने परिवार के साथ अपने एक्स पार्टनर को धमका भी रही है।
गर्लफ्रेंड के कहने पर चेंज कराया सेक्स
- मामला कोझिकोड जिले का है, जहां 22 साल के दीपू आर दर्शन (पहले नाम अर्चना राज था) अपनी एक कलीग के साथ रिलेशनशिप में थे और उससे शादी करना चाहते थे।
- पेरुवन्नमुझी के रहने वाले दीपू ने गर्लफ्रेंड की सहमति से ही अपना सेक्स चेंज कराने का फैसला लिया। इतना ही नहीं, उसने करीब 2 लाख रुपए खर्च कर सर्जरी भी करा ली।
- दीपू ने बताया कि सर्जरी कराने के बाद उसकी गर्लफ्रेंड ने उससे शादी करने से मना कर दिया। इतना ही नहीं, अब किसी लड़के के साथ उसकी शादी भी तय हो गई है।
- दीपू ने सोमवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस तरह छोड़े जाने के बाद अब वो मजाक बनकर रह गए हैं और अपनी गर्लफ्रेंड से कॉन्टैक्ट भी नहीं कर पा रहे।
- उसने बताया कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड और उसके मंगेतर से जब संपर्क किया था लेकिन तब गर्लफ्रेंड ने मुझसे किसी भी तरह का संबंध होने की बात से इनकार कर दिया था।
- इतना ही नहीं, गर्लफ्रेंड के मंगेतर ने दीपू को धमकाया भी था और उनसे दोबारा कॉन्टैक्ट न करने की सलाह भी दी थी।
पुलिस से मदद की उम्मीद
- दीपू ने बताया कि जब उसने पेरुवन्नमुझी पुलिस थाने में इस मामले को लेकर मदद लेनी चाही लेकिन लड़की अपनी बात पर डटी रही और पुलिस से कहा कि वो दिमागी रूप से अस्थिर थी।
- लड़की ने पुलिस को बचाया कि वो अगले महीने शादी करने वाला हैं। वहीं दीपू अपनी गर्लफ्रेंड पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराने की योजना बना रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
0 टिप्पणियाँ