एंटीलिया में शादी के बंधन में बंधे ईशा और आनंद, जोधपुरी पारंपरिक परिधानों में दिखा अंबानी परिवार

https://ift.tt/2GmQ42e

ओंकार कुलकर्णी (मुंबई).झीलों की नगरी उदयपुर में दो दिन की ग्रैंड प्री वेडिंग सेरेमनी के बाद बुधवार को मुंबई में भारत के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शाही शादी उनके निवास स्थान अल्टामाउंट रोड पर एंटीलिया में हुई। दोपहर 3 बजे बारात आने के साथ शादी समारोह शुरू हुआ। मुकेश और अनिल अंबानी एंटीलिया के बाहर काफी देर तक बारातियों और मेहमानों का स्वागत करते दिखे।

आज रिसेप्शन, एआर रहमान करेंग परफॉर्म

मुकेश बारातियों संग पांव थिरकाते भी नजर आए। अनंत और आकाश के साथ आकाश की मंगेतर श्लोका मेहता भी बारातियों का स्वागत करती दिखीं। इस दौरान अनंत और आकाश जोधपुरी लाल जैकेट के साथ सलवार-कुर्ता और अनंत पारंपरिक परिधान में घोड़े पर सवार दिखे। बारातियों के आगे सफेद पोशाकों में ड्रम ग्रुप के कलाकार चले तो जगह-जगह ओसियन डांस ग्रुप के कलाकार भी थिरकते नजर आए। शादी के बाद 14 दिसंबर कोमुंबई में ही रिसेप्शन पार्टी होगी। इसमें ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान परफॉर्म करेंगे।

राजनीति और फिल्म जगत की हस्तियां जुटीं

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की शादी में कई हस्तियां पहुंचीं। पीरामल इंडस्ट्री के मालिक अजय पीरामल के बेटे आनंद बारात लेकर एंटीलिया पहुंचे। बारातियों का स्वागत करने के लिए ईशा के भाई अनंत अंबानी भी घोड़ी पर बैठे नजर आए। ईशा और आनंद पीरामल को आशीर्वाद देने के लिए अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी क्लिंटन, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, अभिनेता अमिताभ बच्चन, रजनीकांत और आमिर खान समेत कई शख्सियतें आईं। ईशा-आनंद का वेडिंग रिसेप्शन 14 दिसंबर को मुंबई के जियो गार्डन में होगा।

ff

लैंटर्न, लाइट और फूलों से 27 मंजील एंटीलिया को सजाया
27 मंजिल एंटीलिया के ग्राउंड फ्लोर पर मंडप तैयार किया गया। ग्रैंड सेरेमनी के लिए एंटीलिया को भी दुल्हन की तरह सजाया गया था। प्रवेश द्वार पर विशेष रंग-बिरंगे फूल लदे थे। बिल्डिंग की रौनक रोशनी और आस-पास के पेड़ों पर लटके लैंटर्न से देखते ही बन रही थी। घर को सजाने का काम पिछले एक सप्ताह से चल रहा था।

मेहमानों के ड्रेस कोड के साथ मछलियों के रूप-रंग में दिखे कलाकार
मेहमानों के साथ बारात में शामिल कलाकारों का ड्रेसअप भी आकर्षण का केंद्र रहा। पुरुष कलाकार सी-होर्स टॉप में थे तो महिला कालाकार भी मछलियों के आकार की ड्रेसअप में दिखीं। उनकी हेयर स्टाइल भी स्टार फिश जैसी दिखी। मेहमानों के लिए फॉर्मल ड्रेस कोड था।

झलकियां

  • ईशा के भाई अनंत ने घोड़ी पर चढ़कर आनंद पीरामल और उनके परिवार का स्वागत किया।
  • स्वागत के दौरान मुकेश अंबानी, बेटे आकाश अंबानी और उनकी मंगेतर श्लोका मेहता और मुकेश के भाई अनिल अंबानी मौजूद थे।
  • पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी एंटीलिया पहुंचे। उन्हें अनिल अंबानी ने रिसीव किया।
  • केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, एनसीपी चीफ शरद पवार और बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन भी पहुंचीं।
  • अमिताभ बच्चन पत्नी जया बच्चन, बेटी श्वेता नंदा और नातिन नव्या नवेली के साथ पहुंचे। ऐश्वर्या, आराध्या और अभिषेक बच्चन बाद में पहुंचे।
  • बिग बी ने क्रीम एम्ब्रोइडरी का कुर्ता और जया ने क्रीम कलर की साड़ी पहनी। वहीं श्वेता पिंक कलर की साड़ी और उनकी बेटी नव्या गोल्डन साड़ी और मजेंटा कलर के एम्ब्रोइडरी ब्लाउज में दिखीं।
  • चारों के लुक की खास बात ये रही कि सभी ने हैवी नैकलेस पहने। जया, श्वेता और नव्या ने व्हाइट स्टोन के नैकलेस पहने। वहीं, बिग बी ने रूबी का हार पहना।
  • अभिनेता रजनीकांत, उनकी पत्नी ललिता,आमिर खान, उनकी पत्नी किरण राव, करन जौहर,आलिया भट्ट, गौरी खान,फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, गीतकार प्रसून जोशी भी नजर आए।
  • प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस और सचिन तेंडुलकर पत्नी अंजलि के साथ पहुंचे।
  • ईशा की शादी के लिए एंटीलिया में सजावट की गई है। एंटीलिया का हर कोना फूलों, लाइट्स और दीयों से रोशन है।
  • मेन गेट को लाल रंग के गुलाब के फूलों से सजाया है। इस पर गोल्डन कलर की रैपिंग गई है।
  1. ईशा अंबानी (27) मुकेश और नीता अंबानी की बेटी हैं। वे रिलायंस जियो के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल हैं। ईशा रिलायंस रिटेल वेंचर संभालती हैं। उन्होंने येल यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। उनकी शादी आनंद पीरामल (33) से हो रही है।

  2. आनंद का परिवार देश की बड़ी फार्मास्यूटिकल कंपनी पीरामल ग्रुप चलाता है। आनंद, पीरामल रियलिटी के फाउंडर और ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। आनंद ने पेंसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी से इकॉनोमिक्स की पढ़ाई की है। साथ ही हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री ली है। दोनों की सगाई इस साल सितंबर में इटली के लेक कोमो में हुई थी।

  3. इससे पहले, उदयपुर में ईशा अंबानी की प्री-वेडिंग सेरेमनी हुई थी। इसमें दुनियाभर से कई बॉलीवुड सेलेब्स और उद्योगपतियों समेत करीब 1500 मेहमानों ने हिस्सा लिया था। 7 दिसंबर को अंबानी परिवार ने दिव्यांगों और बच्चों को खाना खिलाया था। 8 दिसंबर को दूसरे दिन महाआरती हुई थी।

  4. श्रीनाथजी की 35 फीट ऊंची मूर्ति के सामने नीता अंबानी ने मधुराष्टक पर नृत्य किया था। इसी दिन संगीत सेरेमनी हुई थी। 9 दिसंबर को आर्ट एंड क्राफ्ट चैरिटी कार्निवल लगाया गया था। शाम को हॉलीवुड सिंगर बियोंसे नोल्स ने प्रस्तुति दी थी।

  5. आनंद और ईशा शादी के बाद 452.5 करोड़ रुपए के ओल्ड गुलीटा बंगले में रहेंगे। आनंद के माता-पिता अजय और स्वाति पीरामल ने यह बंगला बेटे और होने वाली बहू को तोहफे में दिया है। वर्ली स्थित यह पांच मंजिला बंगला 50 हजार स्क्वायर फीट में फैला है।



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      ईशा अंबानी और आनंद पीरामल ने बुधवार की रात सात फेरे लिए।
      आनंद पीरामल की बारात में थिरकते बाराती।
      जलपरी डांस।
      बारात का स्वागत करते अनंत और उनके पिता मुकेश अंबानी।
      पूर्व राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी।
      अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन
      अमिताभ बेटी श्वेता, नाती नव्या और पत्नी जया के साथ।
      जया बच्चन और नव्या नवेली
      अभिनेता रजनीकांत पत्नी ललिता के साथ।
      अनिल अंबानी
      परिवार के साथ आमिर और दूसरे फोटो में कियारा आडवाणी ।
      Mukesh Ambani House Antilia Decorated For Isha Wedding
      बारात का स्वागत करने घोड़े पर सवार अनंत और आकाश अंबानी और नीचे खड़े मुकेश ।
      बारात का स्वागत करने घोड़े पर सवार अनंत और आकाश अंबानी और नीचे खड़े मुकेश ।
      अनिल अंबानी अपने पुत्र अनमोल के साथ
      एक्ट्रेस कियारा आडवाणी।
      Mukesh Ambani House Antilia Decorated For Isha Wedding
      Mukesh Ambani House Antilia Decorated For Isha Wedding
      Mukesh Ambani House Antilia Decorated For Isha Wedding
      सजाया गया एंटीलिया।
      जया बच्चन, अमिताभ बच्चन और नव्या नवेली नंदा
      विधु विनोद चोपड़ा और अनुपमा चोपड़ा
      डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ।
      गीतकार और सेंसर बोर्ड प्रमुख प्रसून जोशी
      पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के साथ अनिल अंबानी
      निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा
      अभिनेत्री आलिया भट्ट।
      शाहरुख की पत्नी गौरी खान (सबसे बाएं), आलिया भट्ट और करण जौहर।
      करीना कपूर।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ