ऑटो रिक्शा का रूट और किराया बताएगा गूगल मैप्स, दिल्ली शहर के लिए नया फीचर शुरू

https://ift.tt/2Bna4Mh

नई दिल्ली. यहां के लोगों को ऑटो रिक्शा के बारे में गूगल मैप्स ऐप पर जानकारी मिलेगी। गूगल के मुताबिक इस नई सुविधा के जरिए लोग ऑटो का रूट समझ सकेंगे। साथ ही उन्हें आधिकारिक किराए की जानकारी भी मिलेगी। इस तरह उन्हें अपनी ट्रिप प्लान करने में मदद मिलेगी। यह नया फीचर गूगल मैप्स के पब्लिक ट्रांसपोर्ट और कैब मोड में जोड़ा गया है।

गूगल मैप्स ऐप अपडेट करना पड़ेगा

नया फीचर यूज करने के लिए गूगल मैप्स ऐप को अपडेट करना पड़ेगा। ऐप खोलने के बाद सर्च डेस्टिनेशन नें जाकर डायरेक्शन पर टैप करना होगा। इसके बाद पब्लिक ट्रांसपोर्ट टैब पर जाना पड़ेगा। ऑल्सो कंसीडर सेक्शन में ऑटो रिक्शा का विकल्प भी नजर आएगा। गूगल ने यह जानकारी नहीं दी है कि दिल्ली के अलावा दूसरे शहरों में भी यह सुविधा शुरू की जाएगी या नहीं।

गूगल का कहना है कि दूरी और रूट का का सही पता नहीं होने की वजह से लोगों को ज्यादा किराया चुकाना पड़ता है। लेकिन, नए फीचर में उन्हें दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से शेयर किए गए आधिकारिक किराए की जानकारी मिल पाएगी। साथ ही वह दूसरे पब्लिक ट्रांसपोर्ट और ऑटो रिक्शा के किराए की तुलना भी कर पाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Google Maps introduces auto rickshaw feature for Delhi commuters

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ