बाॅलीवुड डेस्क. पद्मविभूषण 95 साल के एक्टर दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार की। उन्होंने लिखा किभू माफियासमीर भोजवानीउन्हें और दिलीप कुमार को धमकी दे रहा है। शिकायत के बावजूद उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की दा रही है। सायरा बानो ने मोदी से मुलाकात के लिए समय भी मांगा।दरअसल, समीर भोजवानी ने बांद्रा इलाके के पाली हिल क्षेत्र के दो प्लॉट पर अपना दावा किया था। इनमेंदिलीप कुमार का बंगलाहै।
सायरा नेदिलीप कुमार के ट्विटर अकाउंट से लिखा,सायरा बानो की ओर से निवेदन- माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सर, भू-माफिया समीर भोजवानी जेल से छूट गया है। मुख्यमंत्रीदेवेंद्र फडणवीस के आश्वासनके बावजूद कोई एक्शन नहीं लिया गया। पद्मविभूषित को धोखा दिया गया है। उन्हें पैसे और बाहुबल से धमकाया जा रहा है। मुंबई में आपसे मिलने का निवेदनहै।
Request from Saira Banu Khan: The Hon'ble @PMOIndia Shri @narendramodi
— Dilip Kumar (@TheDilipKumar) December 16, 2018
Sir, Land Mafia Samir Bhojwani realeased from Jail. No Action Taken despite assurances by CM @Dev_Fadnavis
Padma Vibhushit betrayed, Threatened by money n muscle power. Request meeting wth u in #mumbai
समीरअप्रैल में हुआ था गिरफ्तार: समीर के खिलाफ सायरा बानो ने इसी साल जनवरी में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बादमुंबई पुलिस कीआर्थिक अपराध शाखा नेबिल्डर के खिलाफ दिलीप कुमार के बंगले पर कब्जा करने औरधोखाधड़ी के मामले मेंकेस दर्ज किया था। भोजवानी को अप्रैल में गिरफ्तार किया गया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
0 टिप्पणियाँ