दो साथियों के साथ मछली पकड़ने गया था मछुआरा, नाव के किनारे पर खड़ा था, तभी बिगड़ा बैलेंस और समुद्र में जा गिरा

https://ift.tt/2RPszQj

चेन्नै. तमिलनाडु के एक मछुआरे अपने ही फेंके जाल में फंस गया। उसने जाल से निकलने की बहुत कोशिश की लेकिन जब तक वो उससे निकल पाता, तब तक उसकी मौत हो गई। मछुआरे का नाम सूर्या बताया जा रहा है और वो शनिवार रात अपने साथियों के साथ मछलियां पकड़ने के लिए गया था लेकिन घर लौटकर नहीं आ पाया।

बैलेंस बिगड़ा और समुद्र में गिरा
- मामला चेन्नै के पझाया नदुकुप्पम का है, जहां 23 साल का सूर्या दो मछुआरों के साथ मछली पकड़ने के लिए गया था। पुलिस के मुताबिक, वो तीनों सिंगल बोट पर सवार होकर निकले थे।
- पुलिस ने बताया कि आमतौर पर तीनों सुबह के वक्त फिशिंग के लिए जाते थे और देर शाम तक घर लौट आते थे। कई बार ये अच्छे शिकार की तलाश में समुद्र के तट पर ही पूरी रात रुक भी जाते थे।
- शनिवार की रात भी यही हुआ कि वो जाल बिछाकर अच्छे शिकार की तलाश में थे और इस दौरान सूर्या बोट के किनारे पर खड़ा था। वो अचानक अपना बैलेंस खो बैठा और समुद्र में जा गिरा।
- पुलिस ने बताया कि सूर्या अच्छा तैराक था और समुद्र से अच्छी तरह से वाकिफ था लेकिन फिर भी जाल में बुरी तरह फंस गया। उसने पानी से बाहर आने की काफी कोशिश भी की लेकिन नाकाम रहा।

निकलने की कोशिश में फंसता गया
- सूर्या के दोनों साथियों ने भी उसे निकालने की काफी कोशिश की लेकिन इस कोशिश में वो नेट में फंसता ही जा रहा था। दोनों साखियों ने उसे ऊपर तो खींच लिया लेकिन वो जाल में उलझा हुआ था।
- पुलिस ने बताया कि उनके पास कोई चाकू नहीं था और जाल को हाथ से काटना संभव नहीं था। लिहाजा, उन्होंने 30 मिनट की दूरी पर स्थित समुद्र तट उसे तक ले जाने का फैसला किया।

काटा गया जाल
- तट पर पहुंचते ही उन्होंने तेजी में जाल को काटा और उसे लेकर हॉस्पिटल के लिए भागे लेकिन मेडिकल टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसकी डेडबॉडी को कांचीपुरम गवर्मेंट हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने कहा कि वो पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं ताकि मौत की असल वजह पता चल सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Fisherman gets entangled in his own net and dies

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ