गांव में दो लोगों की मौत से मचा हड़कंप, फैली ऐसी अफवाह कि पड़ोसी गांव के लोगों ने तोड़ लिया नाता, घर से बाहर नहीं निकल पा रहे लोग

https://ift.tt/2EnHCh4

कृष्णा. आंध्रप्रदेश के एक गांव में दो लोगों की मौत के बाद स्वाइन फ्लू की फैलने की अफवाह से हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि, लोकल डॉक्टर्स का साफ कहना है कि दोनों की मौत स्वाइन फ्लू से नहीं हुई है, लेकिन लोग मानने को राजी नहीं हैं। इस गांव का सभी ने सामाजिक बहिष्कार कर दिया गया है। यहां के लोगों को बसों में बैठने नहीं दिया जा रहा है और न ही बच्चों को लेने के लिए स्कूल बसें आ रही हैं। दूध और पानी की सप्लाई भी नहीं हो रही है। गांव में कलेक्टर की ओर से पानी की टैंकर भेजा गया है।

दूध-पानी की सप्लाई तक बंद
-
मामला कृष्णा जिले के चिंताकोल्लू गांव का है, जहां एक हफ्ते पहले 45 साल के नामचार्या और 32 साल की मरियम्मा की मौत हो गई थी। इसके बाद अफवाह फैली की इनकी मौत स्वाइन फ्लू फैलने की वजह से हो गई।
- इसके बाद से हाल ये है कि पड़ोसी गांव के लोगों ने इनका सामाजिक बहिष्कार कर दिया है। यहां के लोगों को न पड़ोसी गांव में घुसने दिया जा रहा है और न वहीं दूसरे गांव के लोग यहां आ रहे हैं।
- गांव के लोगों का आरोप है कि उन्हें बस से जबरदस्ती उतार दिया गया था। इतना ही नहीं बच्चों को लेने के लिए स्कूल की बसें भी नहीं आ रही है।
- गांव में दूधवाले दूध की सप्लाई नहीं कर रहे हैं। इसके साथ ही पानी की सप्लाई भी नहीं हो पा रही है। ऐसे में जिले के कलेक्टर की ओर से पानी के टैंकर भेजे जा रहे हैं।
- गांव में रहने वाले एक बच्चे ने बताया कि वो और उसके साथी स्कूल नहीं जा रहे हैं क्योंकि उन्हें लेने के लिए स्कूल बस आ ही नहीं रही हैं। प्रिसिंपल ने उनकी छुट्टी कर दी है।

दूर करेंगे गांववालों का शक
- हालांकि, लोकल डॉक्टर्स का कहना है कि जांच में ऐसा कुछ नहीं निकला है और उनकी मौत स्वाइन फ्लू से नहीं हुई है लेकिन पड़ोसी गांव के लोग डॉक्टर्स की बात मानने को राजी नहीं हैं।
- डॉक्टर का कहना है कि मरीज की मौत हार्च अटैक की वजह से हुई है। इनके शरीर से हमें स्वाइन फ्लू के कोई लक्षण नहीं मिले हैं। हम गांव के लोगों का डर खत्म करने के लिए इसका सार्वजनिक ऐलान करेंगे।
- जिला कलेक्टर ने स्थिति का जायजा लिया और एक मेडिकल टीम को वहां जांच करने के लिए भेजा है ताकि पड़ोसी गांववालों के शक को दूर किया जा सके।
- जिला मुख्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि अगर अब भी गांव वाले बायकॉट करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Andhra Pradesh Village Face Social Boycott After swine flu Rumour
Andhra Pradesh Village Face Social Boycott After swine flu Rumour
Andhra Pradesh Village Face Social Boycott After swine flu Rumour

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ