एक शख्स ने अपने परिचित को किया फोन, कहा- घर के अंदर कब्र खोदकर लाश दफनानी है, घबराए परिचित ने पुलिस को कर दिया फोन

http://bit.ly/2V7upy9

कोलकाता. पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक शख्स को 18 दिन से अपनी मां की डेडबॉडी के साथ रह रहा था। इस बात का खुलासा तब हुआ, जब इस शख्स ने अपने एक परिचित को घर के अंदर कब्र खोदने और मां के शव को दफनाने के लिए बुलाया था। फिर इस परिचित ने पुलिस को इसकी खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के अंदर का हाल देखा तो दंग रह गई और फिर शव को अपने कब्जे में लिया। कोलकाता में पिछले 3 साल में इस तरह का ये चौथा मामला सामने आया है।

मां के शव के साथ रह रहा था शख्स
- घटना सॉल्ट लेक इलाके की है। यहां रहने वाले 38 साल के मैत्रेय भट्टाचाक्य अपनी 77 साल की बुजुर्ग मां के शव के साथ रह रहा था। उसने दावा किया कि वो शव को दफनाने के लिए विशेष क्षण का इंताजर कर रहा था।
- मैत्रेय ने इतने दिन बीतने के बाद रविवार शाम को बीडोन स्ट्रीट पर रहने वाले अपने एक परिचित को घर के अंदर ही कब्र खोदने और दफनाने के लिए बुलाया।
- इसके बाद परिचित ने मामले की जानकारी विधानगर नॉर्थ पुलिस को दे दी, जिसके बाद पुलिस की टीम मैत्रेय के घर पहुंची। पुलिस घर के अंदर दाखिल हुई तो हाल देखकर हैरान रह गई।
- पुलिस ने बताया कि अंधेरे कमरे में एक लकड़ी की अलमारी पर महिला का शव पड़ा हुआ था, जिसमें कीड़े पड़ चुके थे। पुसिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

21 दिन पूरे होने का था इंतजार
- पुलिस के मुताबिक, मैत्रेय की मां कृष्णा भट्टाचार्या की मौत 18 दिन पहले हो गई थी। उसने बताया कि वो मां के शव को और तीन दिन के लिए रखना चाहता था क्योंकि मैं 21 दिन पूरे होने का इंतजार कर रहा था।
- मैत्रेय ने पुलिस से कहा कि वो 21 दिन पूरे होने पर घर में ही मां को दफनाने की तैयारी कर रहा था। उसने कहा ये रिवाज सिद्धांतों के हिसाब से शुभ है जिस पर वो और उसकी मां विश्वास करते थे।
- मैत्रेय की मां कृष्णा भवानीपुर में एक गर्ल्स स्कूल में पढ़ाती थीं और उसके पिता एक सरकारी हेल्थ इंस्टीट्यूट एसएसकेएम अस्पताल में यूरोसर्जन थे। मैत्रेय को पिता की मौत को बाद अपना पोस्ट ग्रैजुएशन बीच में ही छोड़ना पड़ा था।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार
- एक पुलिस अफसर के मुताबिक, मैत्रेय को अरेस्ट नहीं किया गया है। ऐसा लग रहा है कि उसका कोई रिश्तेदार नहीं है इसलिए वो शव कब्जे में लिए जाने के बाद पुलिस स्टेशन में ही रुका रहा।
- अफसर ने बताया कि वो लोग पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं और इसके बाद ही उसे किसी मनोचिकित्सक और दूसरे डॉक्टर्स से सलाह लेंगे कि उसके साथ क्या करना है।
- बिधाननगर थाने के डिप्टी कमिश्नर अमित जवालगी ने कहा कि हमने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ