नई दिल्ली. पीएनबी घोटाले के आरोपी मेहुल चौकसी के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। सीबीआई की अपील पर यह नोटिस जारी किया गया। 13,500 करोड़ रुपए के पीएनबी घोटाले का आरोपी मेहुल चौकसी एंटीगुआ में रह रहा है।
चौकसी ने इंटरपोल से रेड कॉर्नर नोटिस जारी नहीं करने की अपील की थी। उसने खुद पर लगे आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया। उसने भारतीय जेलों की हालत खराब बताई। चौकसी का कहना था कि भारत की जेलों में मानवाधिकारों का उल्लंघन होगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
0 टिप्पणियाँ