नई दिल्ली. अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलिकॉप्टर घोटाले में बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल की जमानत याचिका पर बुधवार को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट सुनवाई हुई। मिशेल के वकील अजियो जोसेफ ने कोर्ट से जमानत की गुहार लगाते हुए कहा कि लंबे समय तक कस्टडी में रखे जाने के कारण मिशेल तबियत बिगड़ी है। उसेपहले ही सीबीआई की मांग पर पांचमहीनों के लिए दुबई में हिरासत में रखा गया। इसके बाद दिल्ली में भी सीबीआई उससे15 दिनों से पूछताछ कर रही है। वकील ने बताया कि मिशेल डिसलेक्सिया से पीड़ित है और उसेकर्सिव राइटिंग में लिखने के लिए कहा गया है।
वहीं, सीबीआई ने कोर्ट से मिशेल को जमानत दिए जाने का विरोध किया। इस पर जोसेफ ने कहा- "मिशेल जांच में पूरासहयोग कर रहाहै। हम जमानत की हर शर्त मानने को तैयार हैं। इस केस में कोर्ट दूसरे आरोपियों को जमानत भी दे चुका है।"
कांग्रेस से निकाले जा चुके हैं मिशेल के वकील
क्रिश्चियन के वकीलअल्जो जोसेफनेशनल यूथ कांग्रेस के लीगल डिपार्टमेंट इंचार्ज थे। बुधवार को सुनवाई के बाद उन्होंनेकांग्रेस दफ्तर में जाकर पार्टी के महासचिव दीपक बावरिया से भी मुलाकात की थी। इसके बाद कांग्रेस भाजपा के निशानेपर आ गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
0 टिप्पणियाँ