अमेरिका में पढ़ रहे तीन नाबालिग भाई-बहनों की जलकर मौत

http://bit.ly/2TbbOiK

हैदराबाद. अमेरिका के टेनेंसी में पढ़ रहे तीन भारतीय बच्चों की एक हादसे में जलकर मौत हो गई। बच्चों के रिश्तेदार ने बताया कि सात्विका नाइक (16), सुहान नाइक (15) और जया सुचित (14) एक जगह क्रिसमस पार्टी में गए थे, जहां 24 दिसंबर को यह हादसा हो गया। इसमें घर को मैनेज करने वाली एक अमेरिकी महिला की भी मौत हो गई और दो लोग सकुशल बच गए।

  1. जानकारी के मुताबिक, आग उस समय लगी जब पीड़ितों के साथ उस घर में रहने वाले तीन अन्य लोग क्रिसमस के अवसर पर घर को बिजली के छोटे बल्बों से सजा रहे थे। ये तीनों बच्चे अपने परिवार के साथ तेलंगाना के नालगोंडा जिले में रहते थे, जो छुट्टियां मनाने के लिए अमेरिका गए हुए थे।

  2. बच्चों के पिता श्रीनिवास नाइक और मां सुजाता नाइक हाल ही में अमेरिका से लौटकर भारत में शिफ्ट हुए हैं। नाइक परिवार ईसाई है और वह भारत में धर्म के प्रचार-प्रसार में लगा हुआ है।



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ