चौथी मंजिल से गिरकर महिला न्यूज एंकर की मौत, कमरे में मौजूद था सीनियर एंकर

https://ift.tt/2Gjyqw5

नोएडा.सेक्टर-77 स्थित अंतरिक्ष फॉरेस्ट अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से संदिग्ध हालात में गिरकर एक महिला न्यूज एंकर की मौत हो गई। चौथी मंजिल से जब न्यूज एंकर गिरीं तब उनके फ्लैट में एक सीनियर एंकर युवक भी मौजूद थे। इस घटना में मृत युवती के परिजनों ने सीनियर एंकर के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया है।

accued

पुलिस इस मामले में आरोपी से पूछताछ कर रही है। इस मामले में नोएडा के एसएसपी डॉ. अजयपाल ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने सीनियर एंकर राहुल अवस्थी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि, पुलिस अभी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। वहीं, आरोपी न्यूज एंकर राहुल अवस्थी ने बताया कियह महज एक हादसा है और मैं उसकी मौत से काफी परेशान हूं।

कमरे से शराब मिली, रात 12 बजे ऑनलाइन मंगाया गया था खाना :पुलिस ने बताया कि गुरुवार को राधिका की रूममेट की नाइट शिफ्ट थी। वह रात 9 बजे ही ऑफिस चली गई थी। उसे सुबह 5 बजे कमरे पर लौटना था। पुलिस ने कमरे की जांच की तो वहां से शराब की 4 बोतलें और बीयर की 4 केन भी मिली। आरोपी युवक राहुल ने भी काफी शराब पी हुई थी। जांच में पता चला कि राधिका ने रात 12 बजे ऑनलाइन डिनर भी मंगाया था। जिसे राहुल के साथ मिलकर खाया था। कमरे में कई जगह खाने का सामान भी बिखरा हुआ मिला।

पुलिस

आरोपी राहुल बोला-मैं बाथरूम गया और वह गिर गई:राहुल अवस्थी ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि गुरुवार रात में राधिका ने ही फोन कर बुलाया था। रात में जब राधिका ने फोन पर बात की तो वह परेशान होकर उसने काफी शराब पी। रात करीब 3:30 बजे राधिका नशे में फ्लैट की बालकनी की रेलिंग के पास खड़ी हो गई थी। वह कई बार रेलिंग के ऊपर बैठ जाती थी। उसी दौरान बाथरूम से पानी गिरने की आवाज सुनकर उसे बंद करने चला गया था तभी किसी के नीचे गिरने की आवाज आई। बालकनी में पहुंचा तो देखा कि राधिका नहीं थी और वही नीचे गिर गई थी। इसके बाद शोर मचाते हुए नीचे पहुंचा और गार्डों से मदद मांगी थी।


राधिका कभी शराब नहीं पीती थी, साजिश के तहत मारा:राधिका के पिताबृजेश कौशिक ने बताया किबेटी कभी शराब नहीं पीती थी। राहुल अवस्थी उनकी बेटी के जल्द प्रमोशन होने और नाम होने से जलन रखता था। इसी वजह से उसने उसकी साजिश के तहत हत्या कर दी। इसलिए रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई चाहते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
राधिका कौशिक।-फाइल फोटो

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.