भारतीय मूल के करणदीप फेसबुक की वर्कप्लेस सर्विस के हेड बने

https://ift.tt/2ECW6d8

न्यूयॉर्क. भारतीय मूल के करणदीप आनंद फेसबुक के कम्युनिकेशंस टूल सर्विस 'वर्कप्लेस' के हेड बनाए गए हैं। आनंद 4 साल पहले फेसबुक से जुड़े थे। इस दौरान वो फेसबुक के मार्केटप्लेस, ऑडियंस नेटवर्क और एड सॉल्यूसंश डिवीजन के हेड रहे। इससे पहले 15 साल तक उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट में काम किया था।

  1. आनंद फेसबुक के वाइस प्रेसिडेंट जूलियन कोडोर्नियो को रिपोर्ट करेंगे। वो वर्कप्लेस की प्रोडक्ट टीम को डील करेंगे। इस टीम में डेवलपर, इंजीनियर, रिसर्चर और डेटा साइंटिस्ट शामिल हैं। वर्कप्लेस का मुख्यालय लंदन में है। यह कंपनियों के लिए कम्युनिकेशंस टूल सर्विस प्रोवाइड करवाती है।

  2. आनंद ने नई जिम्मेदारी मिलने पर कहा कि मैं दुनियाभर की कंपनियों के लिए वर्कप्लेस की सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए उत्साहित हूं। फेसबुक का कहना है कि करनदीप मार्केटप्लेस से वर्कप्लेस में आए हैं। उन्हें कंज्यूमर और एंटरप्राइज दोनों का अनुभव है।

  3. फेसबुक ने 2 साल साल पहले ही वर्कप्लेस की शुरुआत की थी। इस दौरान इसने वॉलमार्ट, स्टारबक्स और शेवरॉन जैसे बड़े कस्टमर जोड़ लिए। हालांकि, एंटरप्राइज कम्युनिकेशंस सॉफ्टवेयर मार्केट में यह माइक्रोसॉफ्ट और स्लैक जैसी कंपनियों से काफी पीछे है।

  4. फेसबुक की अक्टूबर 2017 की रिपोर्ट के मुताबिक 30,000 संस्थाएं वर्कप्लेस का इस्तेमाल करती हैं। माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं 3.29 लाख संस्थाएं ले रही हैं। स्लैक को 5 लाख ऑर्गेनाइजेशन इस्तेमाल कर रहे हैं।



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      Facebook elevates Indian origin Karandeep Anand to head Workplace

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ