नई दिल्ली. देश के सभी एयरपोर्ट पर स्थानीय भाषाओं में भी अनाउंसमेंट किए जाएंगे। सरकार ने बुधवार को निर्देश दिए कि सबसे पहले स्थानीय भाषा में, फिर हिंदी और अंग्रेजी में घोषणा की जाए।
निजी एयरपोर्ट संचालकों को भी निर्देश
नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु के आदेश पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने सभी एयरोड्रम को स्थानीय भाषा में अनाउंसमेंट शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने निजी एयरपोर्ट संचालकों को भी इस बारे में निर्देश भेजे हैं।ये निर्देश साइलेंट एयरपोर्ट पर लागू नहीं होंगे, जहां अनाउंसमेंट नहीं किए जाते। देशभर में 100 से ज्यादा ऑपरेशनल एयरपोर्ट हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
0 टिप्पणियाँ