रोहित शर्मा बेटी के पिता बने, सिडनी टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे, उनकी जगह इस प्लेयर को मिलेगी जगह

http://bit.ly/2EYuaAv

नेशनल डेस्क. मेलबर्न में भारतीय टीम की जीत के कुछ ही घंटों बाद स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को एक बड़ी खुशखबरी मिली। वो पापा बन गए हैं। उनके घर एक नन्ही परी आई है। खबर मिलते ही रोहित ने मुंबई के लिए फ्लाइट पकड़ी और घर के लिए रवाना हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित 3 जनवरी से शुरू हो रहे सीरीज के अंतिम टेस्ट (Ind vs Aus 4th Test) मैच में नहीं खेल सकेंगे। उनकी जगह ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik ) को शामिल किया जा सकता है।

- रितिका (Ritika) की चचेरी बहन और अभिनेता सोहेल खान की पत्नी सीमा खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह जानकारी साझा की। सीमा ने रितिका के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'बेबी गर्ल, एक बार फिर मौसी बनी।' उन्होंने यह तस्वीर रितिका को टैग भी की है। रोहित बेटी को देखने के लिए ऑस्ट्रेलिया से भारत रवाना हो चुके हैं। इस कारण वे तीन दिसंबर से सिडनी में होने वाले सीरीज के चौथे और आखिरी टेस्ट में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
CONGRATULATIONS Rohit Sharma blessed with a baby girl, Miss SCG Test, Hardik to Replace

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ