भारतीय राजनयिकों की जासूसी कर रहीं एजेंसियां, गैस कनेक्शन और इंटरनेट बंद किया

http://bit.ly/2BKt9bB

इस्लामाबाद. पाकिस्तान में भारतीय राजनयिकों का उत्पीड़न हो रहा है। उन्हें नए गैस कनेक्शन नहीं दिए जा रहे। कई वरिष्ठ भारतीय अधिकारियों की इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुरक्षा में कमी के चलते इस महीने एक अनजान व्यक्ति अफसर के घर में घुस गया था। सूत्रों के मुताबिक, भारत ने मामले के जानकारी मिलने के बाद इसे पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के सामने उठाया है।

राजनयिकों के गेस्ट्स को भी किया जा रहा परेशान
बताया गया है कि राजनयिकों से मिलने वालों को भी पाक की खुफिया एजेंसियां परेशान कर रही हैं। आरोप है कि आईएसआई एजेंट्स गेस्ट्स को सवाल-जवाब के बहाने धमकियां दे रहे हैं। राजनायिकों की जासूसी भी बढ़ा दी गई है। एजेंट्स उनका हर जगह पीछा कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Indian diplomats harrased by Pakistan secret agencies

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.