लड़की को सेक्शुअली अब्यूज करने के मामले में पुलिस इंस्पेक्टर का बेटा अरेस्ट, अपने घर पर ही घटना को दिया अंजाम

https://ift.tt/2L7y1M3

चेन्नई. तमिलनाडु के चेन्नई में एक युवक को 12 साल की लड़की को सेक्शुअली अब्यूज करने के मामले में अरेस्ट किया गया है। युवक सब इंस्पेक्टर का बेटा बताया जा रहा है और उसने घटना को पुलिस हाउसिंग क्वार्टर में मौजूद अपने घर पर ही अंजाम दिया। लड़की उसके नीचे वाले घर में रहती थी। लड़की ने जब अपने घर वालों को इसकी जानकारी दी, तब उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

छत पर बुलाकर दिखाने लगा अश्लील फोटो
- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 22 साल का प्रवीण और लड़की का परिवरा एक ही बिल्डिंग में ऊपर-नीचे के फ्लैट में रहता है। दोनों परिवार एक दूसरे को अच्छे से जानते भी हैं।
- प्रवीण ने इसी का फायदा उठाते हुए लड़की को एक दिन छत पर बुलाया और उसे अपने फोन में अश्लील फोटोज दिखाने लगा। लड़की कुछ समझ नहीं पाई।
- लड़की को लगा था कि वो उसे अपनी फैमिली की फोटोज दिखाने जा रहा है लेकिन लड़के की ये हरकत देख वो घबरा गई और अपने घर की ओर भागी।
- उसने नीचे पहुंचकर अपने पेरेंट्स को बताया, जिसके बाद उसके घरवाले प्रवीण के परिवार के पास शिकायत लेकर पहुंचे। इसके बाद घरवालों ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करा दी।
- पुलिस ने प्रवीण को प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्शुअल ऑफेन्स एक्ट के तहत अरेस्ट कर लिया है। कोर्ट ने उसे ज्यूडीशियल कस्टडी में भेज दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Chennai cop son arrested for molesting and abusing minor girl

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ