महिला-बाल विकास मंत्री के विवादित बोल, कहा- हमारा पहला काम हमारी जाति के लिए होगा

http://bit.ly/2F2sxSy

रैणी (अलवर).प्रदेश की नई सरकार के मंत्रियों की ओर से जाति को लेकर विवादित बयानबाजी शुरू हो गई है। अलवर के रैणी कस्बे में सोमवार को आयोजित बैरवा दिवस व प्रतिभा सम्मान समारोह में महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ममता भूपेश ने ऐसा ही विवादित बयान दिया हे।

उन्होंनेकहा- जहां भी आपको मेरी जरूरत होगी, मैं पीठ नहीं दिखाऊंगी। हमारा पहला काम हमारी जाति के लिए होगा, इसके बाद हमारे समाज के लिए, फिर सर्वसमाज के लिए होगा। मंत्री का यह बयान चर्चा का विषय बन गया। हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि प्रत्येक व्यक्ति जो राजस्थान के अंदर जी रहा है, सम्मान से जिए। हम चाहते हैं सबके लिए काम हो।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ममता भूपेश।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ