नेशनल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक गर्भवती महिला अपने डॉक्टर के साथ डांस करती दिख रही है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो डिलीवरी से कुछ मिनट पहले का है। वायरल वीडियो में ये दिख रहा है कि महिला अस्पताल के कपड़ों में डॉक्टर के साथ गानों पर थिरक रही है। इसके बाद महिला की सिजेरियन डिलीवरी हुई। ये वीडियो पंजाब के लुधियाना का बताया जा रहा है। डांस वायरल होने के बाद ये महिला सामने आयी और उसने इसके पीछे की कहानी बताई। संगीता शर्मा ने कहा-वह एक कोरियोग्राफर है और गर्भावस्था के दौरान डांस करती रही है। इस डांस के पीछे कोई विशेष वजह नहीं है। यह मेरी दूसरी प्रेगनेंसी थी। पहली बार भी मेरी सिजेरियन डिलीवरी हुई थी। पिछली स्थिति को देखते हुए बार भी सिजेरियन डिलीवरी की तैयारी की गई। प्रेगनेंसी के दौरान उचित देखरेख में डांस करना बेहतर होता है। इससे शरीर स्वस्थ भी रहता है और खुशी भी मिलती है।
कई लोगों ने बताया इसे डिलीवरी से पहले रिलैक्स होने का बेहतर तरीका
कई सारे लोगों ने यह भी कहा कि डिलीवरी से पहले रिलैक्स होने का यह बेहतर तरीका है। एक यूजर ने लिखा, यह वीडिया काफी खूबसूरत और आनंददायक है। उन्होंने डांस करने का जो समय चुना, वह बहुत की अच्छा था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
0 टिप्पणियाँ