उल्टी पड़ गया पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का दांव, मुआवजे के लालच में किया था बीसीसीआई पर केस, अब उल्टा उसी को देना पड़ेगा पैसा

https://ift.tt/2QJTb9f

दुबई. आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) ने पीसीबी (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ) को जोरदार झटका देते हुए उसे बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) को हर्जाना देने का आदेश दिया है। पीसीबी ने बीसीसीआई पर दो सीरीज रद्द करने को लेकर मुआवजा पाने के लिए केस लगाया था। लेकिन ये केस बीसीसीआई ने जीत लिया था। बाद में भारतीय बोर्ड ने इस केस के दौरान कानूनी कार्रवाई में खर्च हुई रकम पीसीबी से दिलाने की मांग की थी। जिसके बाद अब आईसीसी ने पीसीबी को बीसीसीआई के खर्चे का 60 प्रतिशत भुगतान करने का आदेश दिया है।

आईसीसी ने हर्जाना चुकाने के लिए 2 ऑप्शन दिए

- आईसीसी के डिस्प्यूट पैनल ने पीसीबी को हर्जाना चुकाने के लिए दो ऑप्शन दिए हैं। पहला ये है कि वो बीसीसीआई द्वारा मांगी गई राशि का 60 प्रतिशत चुकाए। दूसरा ये कि पीसीबी प्रशासनिक खर्च और पैनल का खर्च, जो 11.4 टीआर के अंतर्गत आता है, उसका 60 प्रतिशत भुगतान करे।
- पीसीबी ने आईसीसी में बीसीसीआई के खिलाफ अर्जी दाखिल की थी, जिसमें उसने अपनी मेजबानी में नवंबर 2014 और दिसंबर 2015 में होने वाली दो सीरीज के रद्द होने से हुए नुकसान के लिए 500 करोड़ रुपए के मुआवजे की मांग की थी।
- आईसीसी ने पीसीबी की अर्जी खारिज कर दी थी। केस जीतने के बाद बीसीसीआई ने इस कानूनी कार्यवाही में हुए खर्च की भरपाई की मांग की थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The ICC Dispute Resolution Panel, ordered the PCB to pay 60% of the legal costs incurred by the BCCI

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ