प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़िए, भाजपा कार्यकर्ताओं के सवाल के सामने भी नहीं टिक सकते मोदी: राहुल गांधी

http://bit.ly/2TfLJ2r

नई दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भाजपा कार्यकर्ता के सवाल को दरकिनार करने को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, प्रेस कॉन्फ्रेंसछोड़िए, वे (मोदी) भाजपा कार्यकर्ताओं के सवाल के सामने भी नहीं टिक सकते।

दरअसल, राहुल ने अपने ट्वीट में एक घटना का जिक्र किया, जो हाल ही मे तमिलनाडु और पुडुचेरी में मोदी केभाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद के दौरान हुई थी। राहुल ने एक खबर को रि-ट्वीट करते हुए लिखा, "भाजपा का सधे हुए सवाल लेना एक अच्छा आइडिया है। इसके साथ सधे हुए जवाब भी जोड़ लीजिए।''

r

पुडुचेरी में भाजपा कार्यकर्ता ने किया था मोदी से सवाल

राहुल ने जिस खबर का जिक्र किया है, उसमें दावा किया गया है कि मोदी ने हाल ही में पुडुचेरी के भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद किया था। इस दौरान एक कार्यकर्ता ने मोदी से मिडिल क्लास पर पड़ रहे टैक्स के बोझ को लेकर सवाल किया था। कार्यकर्ता ने मोदी ने मिडिल क्लास का ध्यान रखने की भी मांग की थी। रिपोर्ट के मुताबिक, मोदी ने इस सवाल को दरकिनार कर दिया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Vanakam Puducherry is Modi Answer to Struggling Middle Class: Rahul Gandhi

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ