ठाणे. महाराष्ट्र के अंबरनाथ शहर में शनिवार रात केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के अध्यक्ष रामदास अठावले को उन्हीं की पार्टी के एक कार्यकर्ताने कथित रूप सेथप्पड़ मार दिया। मंत्री एक समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, आरोपी ने मंच से उतर रहे अठावले को पहले धक्का दिया फिर उन पर हाथ उठा दिया। मंत्री के कुछ समर्थक उनकी मदद के लिए आगे बढ़े तोहमलावर ने उनसे भी हाथापाई की। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा। घटना के बाद मंत्री मुंबई रवाना हो गए। हमले का मकसद अभी साफ नहीं हुआ है।
मुख्यमंत्री से चर्चा करेंगे अठावले
इस घटना पर अठावले ने कहा, ''मैं एक नामी नेता हूं। हो सकता है कि यह किसी बात पर नाराज किसी व्यक्ति के इशारे पर किया गया हो। वहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। इस घटना पर चर्चा के लिए मैं मुख्यमंत्री से मुलाकात करूंगा। इसकी जांच होनी चाहिए।''
पार्टी कार्यकर्ताओं को शक इसके पीछे गहरी साजिश
देर रात आरपीआई कार्यकर्ता अठावले के निवास पर जुटे। उनका कहना था कि यह हमला साजिश के तहत किया गया है। इसके पीछे मास्टरमाइंड कोई और है जिसकीगिरफ्तारी होनी चाहिए। पार्टी ने इस घटना के विरोध में 10 दिसंबर को महाराष्ट्र बंद बुलाने की मांग की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
0 टिप्पणियाँ