प्रार्थना सभा पर नकाबपोशों ने किया था हमला, महिलाओं ने मिर्च पाउडर फेंककर भगाया

http://bit.ly/2AgeUuR

कोल्हापुर. महाराष्ट्र के कोल्हापुर में क्रिसमस से पहले एक प्रार्थना सभा में हमला किया गया। हमलावर नकाब पहने हुए थे। इस हमले में 12 लोग घायल हो गए। इस दौरान सभा में मौजूद महिलाओं ने मिर्च पाउडर फेंककर हमलावरों को भगाया। घटना रविवार को हुई। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दंगा और हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया है।

  1. कोल्हापुर पुलिस के मुताबिक, कर्नाटक सीमा से लगे चंदगड़ तालुका के कोवाड़ गांव में भीमसेन चव्हाण के घर पर रविवार कोएक प्रार्थना सभा में 20 से 25 लोग मौजूदथे। तभी तलवार, लोहे की रॉड और कांच की बोतलें लिए 10 से 12 लोग मोटरसाइकिल से पहुंच गए। उन्होंने पथराव किया और घर में घुसने की कोशिश की।

  2. पुलिस ने बताया किहमले से प्रार्थना सभा में भगदड़ मच गई। इस दौरान कुछ महिलाएं आगे आईं और उन्होंने वहां पर रखा हुआ मिर्च पाउडर बदमाशों पर फेंकाना और चिल्लाना शुरू किया। इससे आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए। यह देखकर हमलावर वहां से भागने को मजबूर हो गए।

  3. इस हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जांच में सामने आया है कि हमलावर ग्रुप कर्नाटक के बेलगाम से संबंधित है। क्राइम ब्रांच और कर्नाटक पुलिस से भी इस हमले की जांच में मदद ली जा रही है। पुलिस ने बताया कि हमला करने वाले कुछ संदिग्धों की पहचान हो गई है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      कोल्हापुर पुलिस, क्राइम ब्रांच और कर्नाटक पुलिस इस मामले की जांच कर रही हैं।
      12 injured in attack during Sunday mass in Maharashtra's Kolhapur

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ