फेसबुक पर बैन है सरदार पटेल की मूर्ति से जुड़ी वेबसाइट, पोस्ट करने पर दिखता है ऐसा मैसेज

https://ift.tt/2UgFNYe

नेशनल डेस्क. स्टैच्यू ऑफ यूनिटी। दुनिया की सबसे ऊंची, भव्य और विशालतम प्रतिमा। 82 मीटर ऊंची इस प्रतिमा पर 2989 करोड़ रुपए खर्च हुए। इसके लिए बाकायदा www.statueofunity.in नाम से एक वेबसाइट भी बनाई गई। लेकिन फेसबुक पर इस वेबसाइट या इससे जुड़ा कोई भी लिंक शेयर नहीं होगा।

शेयर करने पर फेसबुक क्या दिखाता है : जैसे ही www.statueofunity.in से जुड़ा कोई भी लिंक शेयर किया जाता है तो मैसेज दिखता है कि "आपकी पोस्ट हमारे समुदाय मानकों के विरुद्ध है इसलिए केवल आप इसे देख सकते हैं।" मैसेज का मतलब है कि आपकी पोस्ट पब्लिक नहीं हो सकती है उसे सिर्फ आप ही देख सकते हैं।

क्या है फेसबुक का समुदाय मानक : फेसबुक पर ही हेल्प सेंटर पर क्लिक करने पर पता चलता है कि फेसबुक के मानक क्या हैं। फेसबुक के मुताबिक नग्नता या यौन संकेत करने वाले कॉन्टेंट, अभद्र भाषा(गाली-गलौच), प्रामाणिक खतरे या किसी व्यक्ति या समूह पर सीधा आक्रमण(समुदाय विशेष से जुड़ी सामग्री), अत्यधिक हिंसा युक्त सामग्री,नकली या धोखा देने वाली प्रोफाइल(फेक प्रोफाइल), स्पैम आदि को फेसबुक पब्लिश नहीं करता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Why facebook not allow any link or post related statue of unity website

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ