अमेरिकी कोर्ट की तर्ज पर बना कोर्ट रूम, अब सुनवाई भी सीसीटीवी में रिकॉर्ड होगी

http://bit.ly/2BVTG5Q

रांची.नए साल में झारखंड को हाईकोर्ट की नई इमारत मिल जाएगी। हाईकोर्ट के मुख्य भवन और अधिवक्ताओं के दो ब्लॉक का निर्माण पूरा हो चुका है। चीफ जस्टिस के कोर्ट रूम को छोड़कर, 24 अन्य न्यायाधीशों के कोर्ट रूम और चेंबर्स के इंटीरियर डेकोरेशन का भी काम पूरा हो चुका है।

अमेरिकी कोर्ट जैसा इंटीरियर


कोर्ट रूम का इंटीरियर अमेरिकी अदालतों की तरह है। यहां सुनवाई की रिकॉर्डिंग सीसीटीवी में भी हो सकेगी। यह पहला हाईकोर्ट परिसर है जहां जजों के बंगले भी कैंपस में ही होंगे। हाईकोर्ट परिसर सुप्रीम कोर्ट से भी बड़ा होगा। 3 महीने में हाईकोर्ट भवन का उद्घाटन हो सकता है।

फिल्म सेट की तरह दिखेगा

  • कोर्ट रूम में सुनवाई की रिकॉर्डिंग सीसीटीवी में भी हो सकेगी।
  • जजों के चेंबर भी तैयार हैं।
  • कोर्ट रूम को देखने पर वह किसी फिल्म के सेट की तरह दिखाई देता है।
  • मुख्य लॉबी और कोर्ट रूम से जुड़ी लॉबी की फिनिशिंग हो रही है।
  • अगले 3 महीने में हाईकोर्ट भवन का उद्घाटन हो सकता है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
झारखंड के नए हाईकोर्ट के कोर्ट रूम की पहली तस्वीर।
जजाें का चेंबर।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ