कांग्रेस की लहर से नहीं, राजपूतों के कहर से भाजपा हारी: कालवी

https://ift.tt/2PFjXdj

जयपुर.श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के संस्थापक संरक्षक लोकेंद्र सिंह कालवी और राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने कहा कि बीजेपी की हार के लिए काफी हद तक राजपूत समाज और उनके संगठन की भूमिका रही है। अब भी सरकारें नहीं चेतीं, ताे लोकसभा में भी इन पार्टियों के खिलाफ मतदान होगा।

वे बोले कि इस बार कांग्रेस की लहर नहीं थी, समाज का कहर था जो कि बीजेपी पर भारी पड़ा है।इन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस से कोई लगाव नहीं है और बीजेपी हमारी मांगें मान लेती है और कमियां सुधार लेगी, तो राजपूत समाज बीजेपी के साथ खड़ामिलेगा।

कालवी ने कहा कि उनके मुद्दे ये हैं कि आनंदपाल केस में 12 हजार लोगों के खिलाफ दर्ज मुकदमे हटाएजाएं। एसटी-एससी संशोधन एक्ट में बदलाव किया जाए,ताकि बेकसूर व्यक्ति की गिरफ्तारी जांच से पहले नहीं हो। इसी तरह आरक्षण का रिव्यू किया जाएऔर एसटी - एससी आरक्षण में भी क्रीमीलेयर की व्यवस्था लागू हो।

महिपाल सिंह ने कहा कि भाजपाने जिस तरह से प्रदेशाध्यक्ष पद पर राजपूत समाज के व्यक्ति को काबिज नहीं होने दिया। इस तरह की भूल का सुधार करें। जयपुर मेयर जैसे पद पर राजपूत समाज के व्यक्ति को काबिज कराएं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के संस्थापक संरक्षक लोकेंद्र सिंह कालवी।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.