यहां किसान अपनी जमीन वापस पाने के लिए पत्नी- बच्चों समेत कटोरा लेकर मांग रहा है भीख, कहता है- मुझे कुछ रुपए दे दो, जिससे मैं अधिकारी को रिश्वत दे सकूं

https://ift.tt/2Abkizo

नेशनल डेस्क, हैदराबाद. आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में एक किसान परिवार सड़कों पर भीख मांग रहा है। आरोप है कि किसान के रिश्तेदारों ने उसकी जमीन हड़प ली है। जब जमीन वापस लेने के लिए वो राजस्व अधिकारी के पास गया तो अधिकारी ने उससे रिश्वत मांगी। अब रिश्वत की रकम इकट्ठा करने के लिए किसान सड़कों पर घूम रहा है। लोगों के आगे हाथ फैलाकर कुछ रुपयों की भीख मांग रहा है।

किसान के साथ में हैं दोनों बेटे : मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किसान का नाम मण्यम वेंकटेश्वरुलु है। उसके मुताबिक रुपए इकट्ठा करने के साथ ही वो विरोध भी दर्ज करा रहे हैं। मण्यम के साथ उसकी पत्नी और दो बच्चे भी हाथ में कटोरा और बैनर लेकर भीख मांग रहे हैं।

"दान दें, ताकि मैं रिश्वत दे सकूं" : किसान मण्यम भीख मांगते हुए लोगों से कहता है कि कृपया मुझे दान में कुछ पैसे दे दें, जिससे मैं अधिकारी को रिश्वत दे सकूं। मैं अधिकारी को पैसे नहीं दे सका, इसलिए मेरी जमीन हड़प ली। मैं दो साल से अपनी जमीन वापस पाने के लिए सघर्ष कर रहा हूं।

बैनर पर लिखा है बच्चों का नाम : किसान का परिवार जो बैनर लेकर घूम रहा है उसपर तमिल भाषा में उसके दो बच्चों सूची और सुजीत लिखा है। बैनर पर लिखा है कि हमें अपनी सुरक्षा का डर है, क्योंकि अधिकारी उनके प्रदर्शन से नाराज हैं।
- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किसान ने कहा कि पश्चिम गोदावरी जिले के माधवराम गांव में 25 एकड़ जमीन उसके अपने रिश्तेदारों ने हड़प ली। वहीं जमीन वापस लेना चाहता है। इस मामले में जब जिला कलेक्टर से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि आरोप और दावे बेबूनियाद हैं। अगर पारिवारिक विवाद है तो कोर्ट में जाना चाहिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Andhra Farmer Family Turn To Begging To Arrange Bribe To Get Land Back

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.