वीडियो : ये है देश का सबसे लंबा रेल-रोड पुल, फाइटर जेट भी कर सकते हैं लैंडिंग

http://bit.ly/2QNDfmn

वीडियो डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दोपहर असम के डिब्रूगढ़ में देश के सबसे लंबे रेल-रोड पुल बोगीबील का उद्घाटन किया। यह ब्रह्मपुत्र नदी के उत्तर और दक्षिण तट को जोड़ेगा। पुल की लंबाई 4.94 किमी है। खबरों के अनुसार पुल से मिलिट्री टैंक गुजर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर लड़ाकू विमान भी पुल पर लैंड कर सकते हैं।

30 लाख सीमेंट की बोरियों का इस्तेमाल

बोगीबील एशिया का दूसरा सबसे लंबा रेल-रोड ब्रिज है। पुल का जीवनकाल 120 साल बताया गया है। पुल को बनाने में 30 लाख सीमेंट की बोरियों का इस्तेमाल किया गया। इतनी सीमेंट से 41 ओलिंपिक स्वीमिंग पूल बनाए जा सकते हैं। वहीं, पुल को बनाने में 12 हजार 250 मीटर लोहे (माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई से दोगुने) का इस्तेमाल किया गया।

मिलिट्री टैंक भी निकल सकेंगे

रेलवे द्वारा निर्मित इस डबल-डेकर पुल से ट्रेन और गाड़ियां दोनों गुजर सकेंगी। ऊपरी तल पर तीन लेन की सड़क बनाई गई है। नीचे वाले तल (लोअर डेक) पर दो ट्रैक बनाए गए हैं। पुल इतना मजबूत बनाया गया है कि इससे मिलिट्री टैंक भी निकल सकेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Prime Minister Narendra Modi, today, inaugurated India's longest rail-road bridge in Assam

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ