न्यूज डेस्क। कॉमेडियन कपिल शर्मा आज अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से शादी करने वाले हैं। दोनों की शादी जालंधर से होनी है। गिन्नी जालंधर की रहने वाली हैं, वहीं कपिल का घर अमृतसर में है। कपिल की शादी में दोस्तों के साथ रिश्तेदार और कई सेलेब्स शामिल होने वाले हैं। हालांकि, इस शादी में पूरा इंडिया शामिल हो सकता है। दरअसल, कपिल की शादी यूट्यूब पर दिखाई जाने वाली है। ये पहला मौका है जब कोई सेलेब अपनी शादी यूट्यूब पर दिखाने वाला है। ईशा अंबानी, प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण ने अपनी शादी को सीक्रेट रखा था।
कपिल के दोस्तों ने वीडियो में बताया
कपिल के साथ 'द कपिल शर्मा शो' में काम करने वाले उनके करीबी दोस्त राजीव ठाकुर और चंदन प्रभाकर ने एक वीडियो यूट्यूब पर अपलोड किया है, जो वायरल हो रहा है। इसमें वे दोनों पूरे इंडिया को कपिल की शादी में शामिल होने का न्योता दे रहे हैं। दोनों ने ये भी बताया कि कैसे इस शादी के वीडियो आप देख सकते हैं।
इन दोनों ने बताया 12 दिसंबर को होने वाली इस शादी को आप सभी कपिल शर्मा के यूट्यूब चैनल Kapil Sharma K9 पर देख पाएंगे। उन्होंने लोगों से चैनल को सब्सक्राइब करने की अपील भी की है। शादी के लिए दोनों ने खुला न्यौता दिया है।
ऐसे देखें कपिल-गिन्नी की शादी
आपको अपने फोन, कम्प्यूटर पर YouTube ओपन करके Kapil Sharma K9 सर्च करना है। जिसके बाद कपिल के चैनल पर पहुंच जाएंगे। यहां कपिल-गिन्नी की शादी देख सकते हैं। हालांकि, शादी का लाइव टेलिकास्ट किया जाएगा या फिर वीडियो शेयर होंगे, इस बारे में दोनों ने कुछ नहीं बताया। अभी तक उनके चैनल को 114K यूजर्स सब्सक्राइब कर चुके हैं।
किस रिवाज से होगी शादी?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कपिल और गिन्नी की शादी दो रीति रिवाज से हो सकती है। 12 दिसंबर को दोनों जालंधर में हिंदू रीति रिवाज से और 13 दिसंबर को सिख रीति रिवाज से शादी कर सकते हैं। हालांकि, कपिल या गिन्नी की फैमिली की तरफ से अब तक इस बारे में कोई बात सामने नहीं आई है।
180 करोड़ के मालिक हैं कपिल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कपिल शर्मा करीब 180 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। वे अपने शो के लिए एक दिन का 75 से 85 लाख रुपए तक चार्ज कर चुके हैं। यदि शो देश के बाहर होता है तब उनकी फीस भी बढ़ जाती है। 2016 में उन्होंने ट्वीट किया था कि पिछले 5 साल में उन्होंने 15 करोड़ रुपए टैक्स दिया है। कुछ रिपोट्स में ऐसा कहा गया है कि वे 20 करोड़ रुपए तक का टैक्स भर चुके हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
0 टिप्पणियाँ