उदयपुर. उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की प्री-वेडिंग सेरेमनी के तहत रविवार सुबह मेहमानों के लिएटी-पार्टी रखीगई।होटल ट्राइडेंट लॉन्स में मेहमानों के लिए कार्निवल (स्वदेश बाजार) लगाया गया। इसमें नीता अंबानी, सचिन-अंजलि तेंडुलकर ने भी शिरकत की।इसका ड्रेस कोड फेस्टिव और स्मार्ट कैजुअल रखा गया था। विद्या बालन ने इंस्टाग्राम पर बताया कि सेरेमनी में फूलों की होली भी खेली गई।
कार्निवल में देश-दुनिया से आए खास मेहमानों के लिए ज्वैलरी, हैंडीक्राफ्ट, पॉटरी, डिजाइनर आर्टिफिशियल सामानों के 108 स्टाॅल्स लगाए गए। यह कार्यक्रम रिलायंस के एक एनजीओ की ओर से किया गया। कार्निवल में इकट्ठा हुई रकम कोचैरिटी में खर्च किया जाएगा।
बियोंसे नोल्स भी उदयपुर पहुंचीं
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
0 टिप्पणियाँ