माधुरी दीक्षित को आगामी लोकसभा चुनाव में पुणे से टिकट दे सकती है भाजपा

https://ift.tt/2Sw2O7F

पुणे. भाजपा 2019 लोकसभा चुनाव में बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को पुणे सीट से टिकट दे सकती है। इसी साल जून में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने उनसे "संपर्क फॉर समर्थन' अभियान के तहत मुलाकात की थी। तभी से उनके भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

  1. भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने न्यूज एजेंसी से कहा- पार्टी लोकसभा चुनाव में माधुरी को उम्मीदवार बनाए जाने पर गंभीरता से विचार कर रही है। हमारा मानना है कि पुणे लोकसभा सीट उनके लिए बेहतर होगी। पार्टी कई लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम तय करने की प्रक्रिया में है।

  2. 2014 के लोकसभा चुनाव में पुणे सीट भाजपा के पास गई थी। तब अनिल शिरोले ने कांग्रेस प्रत्याशी विश्वजीत कदम को 3 लाख से ज्यादा वोटों से हराया था।

  3. भाजपा नेता ने माधुरी को पुणे से टिकट दिए जाने पर कहा- नरेंद्र मोदी ने चुनाव में नए चेहरे उतारने की रणनीति तब अपनाई थी, जब वे गुजरात में पहली बार मुख्यमंत्री बने थे। तब उन्होंने निकाय चुनाव के सभी उम्मीदवार बदल दिए थे और पार्टी को इसका फायदा मिला था।

  4. "नए चेहरों को मौका देने पर किसी को आलोचना के लिए आधार नहीं मिला। विपक्ष इससे चौंक गया था। भाजपा ने ज्यादा सीटें जीतकर निकाय में सत्ता कायम रखी।"

  5. उन्होंने बताया- इसी तरह का प्रयोग 2017 में दिल्ली में हुए निकाय चुनावों में किया गया। भाजपा ने सभी मौजूदा पार्षदों को टिकट देने से इनकार कर नए चेहरे उतारे। इन चुनावों में भी भाजपा जीती थी।



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ माधुरी दीक्षित।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.