नाव पर मिलेंगी स्पीड पोस्ट-मनी ऑर्डर जैसी सुविधाएं, डाक विभाग कर रहा है तैयारी

https://ift.tt/2SPLCu7

प्रयागराज. अगले महीने शुरू हो रहे कुंभ मेले के लिए डाक विभाग ने खास तैयारी की है। मेला क्षेत्र में कुल 10 डाकघर खोलने के साथ ही नाव पर भी एक पोस्ट ऑफिस खोला जाएगा। इससे श्रद्धालुओं को मनी ऑर्डर, स्पीड पोस्ट और डाकघर से जुड़ी दूसरी सेवाओं के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं होगी।

  1. प्रधान डाकघर के प्रवर अधीक्षक संजय डी अखाड़े ने बताया कि कुंभ मेले में बड़ी संख्या में लोग गांव-देहात से आते हैं। उन्हें मेले में डाक सेवाओं की जरूरत पड़ती है। कई लोग मेले में खरीदारी कर अपने रिश्तेदारों को वस्तुएं भेजना चाहते हैं। उनके लिए पार्सल की भी सुविधा उपलब्ध रहेगी।

  2. अखाड़े ने बताया कि डाक विभाग ने मेला क्षेत्र में स्थित डाकघर में माई स्टैंप मशीन लगाने की भी योजना बनाई है। इसकी मदद से लोग अपनी फोटो वाला डाक टिकट निकाल सकेंगे। कुंभ पर एक विशेष डाक टिकट भी जारी किया जाएगा।

  3. प्रधान डाकघर के प्रवर अधीक्षक के मुताबिक मेला क्षेत्र में डाकघरों में सेवाएं देने के लिए आसपास के जिलों से डाककर्मी बुलाए जाएंगे। लोगों को तुरंत नकदी मुहैया करवाने के लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की सुविधा सभी काउंटरों पर उपलब्ध होगी। जहां लोग अंगूठा लगाकर पैसे ले सकेंगे।कुंभ मेले में डाक विभाग की बैंकिंग सेवाओं के प्रचार-प्रसार के लिए हर 4-5 दिन में खाता खोलने का कैंप लगाया जाएगा।



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      Kumbh 2019: On the boat there will also be a post office with speed p​ost money order services

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ