https://ift.tt/2rFk9Q8
नेशनल डेस्क। इंडियन आर्मी के जवानों का एक विडियो वायरल हो रहा है। गजब की ठंड पड़ रही है। चारों तरफ बर्फ जमी हुई है और इसी बीच हमारे देश के जवान थिरक रहे हैं। वो भी एक पाकिस्तानी गाने पर। 31 सेकंड तक हवा-हवा पर डांस जो वीडियो सामने आया है वो किसी ऐसी पोस्ट का है जो ऊंचाई पर है। अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि यह वीडियो कहां का है लेकिन इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि जवान काफी अच्छे मूड में हैं। ये जवान पाकिस्तान के मशहूर गायक हसन जहांगीर के गाने 'हवा-हवा' पर डांस कर रहे हैं। हसन जहांगीर, पाकिस्तान के कराची के रहने वाले हैं और एक समय में भारत में भी काफी लोकप्रिय हुए थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
0 टिप्पणियाँ