दुनियाभर में नए साल के जश्न की तैयारियां, न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वेयर पर होगा बॉल ड्रॉप इवेंट

http://bit.ly/2TmjrDm

नई दिल्ली.2019 के स्वागत के लिए भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया समेत दुनियाभर में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। भारतीय समय के मुताबिक, शाम 4.30 बजे न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में (लोकल टाइम रात 12 बजे) न्यू ईयर का जश्न शुरू होगा। इस मौके पर पारंपरिक अंदाज में शानदार आतिशबाजी की जाएगी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के सिडनी, साउथ कोरिया, जापान में भी 2019 का स्वागत होगा। न्यूजीलैंड का टाइम भारत से 7.30 घंटे आगे है। इसीलिए हर बार सबसे पहले नए साल जश्न यहीं शुरू होता है।

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में हार्बर ब्रिज, हॉन्गकॉन्ग के विक्टोरिया हार्बर पर हर साल की तरह आतिशबाजी की जाएगी। अमेरिका के बॉल ड्राप की तरह चीन के चॉन्गइंग शहर में शाम 6 बजे ऐतिहासिक वॉटरफोर्ड क्रिस्टल बॉल का बटन दबाने के साथ 60 सेकंड की उल्टी गिनती शुरू होगी। स्कॉटलैंड की राजधानी इडिनबर्ग में करीब 80 हजार लोग पारंपरिक तरीके से नए साल का स्वागत करेंगे। दुबई में भी कई जगहों पर बड़ी टीवी स्क्रीन लगाई गई हैं, जिन पर लोग अरब और दुनियाभर में साल 2019 के जश्न की लाइव तस्वीरें देख पाएंगे।

टाइम्स स्क्वेयर पर जश्न के लिए जुटती है भीड़

न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वेयर पर रात 12 बजे बॉल ड्रॉप इवेंट के साथ नया साल शुरू होगा। अमेरिका में यह इवेंट काफी पॉपुलर है और बड़ी तादाद में लोग 31 दिसंबर की रात बाॅल ड्रॉप देखने के लिए टाइम्स स्क्वेयर पर पहुंचते हैं। नए साल की उल्टी गिनती शुरू होते ही बॉल ऊपर से नीचे की ओर आती है।

कैसे शुरू हुआ नए साल पर बॉल ड्रॉप
18वीं शताब्दी में बंदरगाहों पर हर दिन एक तय वक्त पर इसी तरह की बॉल ड्रॉप की जाती थी। इससे नाविकों को सिग्नल मिल जाता था और वे अपनी घड़ियों का टाइम सेट कर लेते थे। 1907 से न्यूयॉर्क टाइम्स ने न्यू ईयर सेलिब्रेशन शुरू किया। आतिशबाजी की राख से जब जश्न मनाने आए लोग परेशान होने लगे तो यह सोचा गया कि आतिशबाजी कम की जाए और नए साल की शुरुआत के सिम्बल के तौर पर टाइम बॉल ड्रॉप की जाए। यह इवेंट कुछ ही सालों में पॉपुलर हो गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Happy new year 2019: new year celebration at times square new york, new year party around the world

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ