ईपीएफओ के कर्मचारियों को शेयर बाजार में निवेश बढ़ाने-घटाने का विकल्प मिलने के आसार

http://bit.ly/2TkVs7h

नई दिल्ली. ईपीएफओ से जुड़े कर्मचारियों को साल 2019 में यह विकल्प मिल सकता है कि वो शेयर बाजार में अपना निवेश घटा या बढ़ा सकें। इससे उन्हें अपना रिटायरमेंट फंड अपने हिसाब से मैनेज करने का ऑप्शन मिल जाएगा। ईपीएफओ फिलहाल 15% रकम शेयर बाजार से जुड़े फंडों (ईटीएफ) में निवेश करता है।

खाते में दिखेगी शेयर बाजार में निवेश की रकम

ईटीएफ में निवेश की रकम ईपीएफ खाताधारकों के अकाउंट में नहीं दिखती। ना ही उनके पास यह विकल्प है कि वो जोखिम लेने की क्षमता के आधार पर इस रकम को कम या ज्यादा कर सकें। लेकिन, ईपीएफओ ऐसा सॉफ्टवेयर तैयार कर रहा है कैश और ईटीएफ की रकम को अलग-अलग दिखाएगा।

सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी ने सुझाव दिया था

कैश और ईटीएफ के कंपोनेंट अलग-अलग दिखने के बाद ईपीएफओ का अगला कदम यह होगा कि वह उपभोक्ताओं को शेयर बाजार में निवेश घटाने या बढ़ाने का विकल्प मुहैया करवाए। ईपीएफओ के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी ने यह सुझाव दिया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
happy new year epfo may give option to subscribers option to increase stock investments

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ