पोर्ट ब्लेयर. साउथ अंडमान आइलैंड में एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक शख्स की आंखों से आंसू की जगह खून निकल रहा है। युवक के साथ जब दिन में दो बार ऐसा हुआ तब वो डॉक्टर के पास पहुंचा। डॉक्टर्स भी इस मेडिकल कंडीशन को देखकर हैरान हैं। हालांकि, युवक के टेस्ट में सबकुछ सामान्य मिला और इस तरह आंखों से ब्लड आने की कोई सटीक वजह सामने नहीं आई है। डॉक्टर्स भी इस मामले में असल वजह तलाशने में उलझ गए हैं।
आंखों से आ रहे खून के आंसू
- 22 साल का ये युवक आंखों से ब्लड आने की परेशानी लेकर पोर्ट ब्लेयर के अंडमान एंड निकोबार आइलैंड इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में इलाज के लिए पहुंचा, जहां उसे कई मेडिकल टेस्ट किए गए।
- यहां डॉक्टर्स ने बताया कि इस कंडीशन को मेडिकली हायमोलैक्रिया के नाम से जाना जाता है और इस कंडीशन की पीछे बहुत अलग-अलग तरह के कारण जिम्मेदार हो सकते हैं।
- यहां डॉक्टर रॉबर्ट जेम्स ने बताया कि इस कंडीशन में मरीज की आंखों से सामान्य आंसू की जगह खून के आंसू आते हैं। कई तरह की बीमारियों में इस तरह के लक्षण उभरते हैं।
- इसके बाद डॉक्टर ने खून के आंसू की वजह की तलाशने के लिए टेस्ट कराए तो रिपोर्ट में डॉक्टर्स को उसका लिवर फंक्शन सामान्य मिला। उसकी बॉडी के अंदर भी कहीं कोई ब्लीडिंग या ब्लड क्लॉटिंग की समस्या नहीं दिखी।
- डॉक्टर जेम्स ने कहा कि टेस्ट में युवक की कोशिकाएं भी बिल्कुल दुरुस्त मिली हैं। वो जरा भी कमजोर नहीं हैं। डॉक्टर ने इसके पीछे अनुवांशिक बीमारी या डेंगू बुखार जैसी वजह होने से भी इनकार किया है।
वजह को लेकर डॉक्टर्स भी उलझे
- डॉक्टर्स का मानना है कि इस हायमोलैक्रिया की वजह साफ नहीं हो पा रही है। 30 फीसदी केसेज ऐसा होता है, जहां इस तरह आंखों से आंसू की जगह ब्लड निकलने की वजह पता नहीं चल पाती।
- डॉ. जेम्स के मुताबिक, आंखों के अंदर मौजूद ग्रंथियों में ट्यूमर के चलते भी हो सकता है। इसके अलावा ऐसी स्थिति गंभीर बैक्टीरियल कंजंक्टिवाइटिस या आंखों में में किसी चोट की वजह से भी बन सकती है।
- डॉक्टर्स का ये भी मानना है कि आंखों के इंफेक्शन, चेहरे के घाव, सूजन, आंखों के पास ट्यूमर और नाक से खून आने जैसी तकलीफों के चलते भी आंसू में ब्लड आने लगता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
0 टिप्पणियाँ