आज चौके का जायका में महिलाओं से मुखातिब होंगे शेफ संजीव कपूर

http://bit.ly/2VeKYbn

पटना.दैनिक भास्कर पटना उत्सव के छठे दिन शुक्रवार को चौके का जायका में विश्व प्रसिद्ध शेफ संजीव कपूर महिलाओं से मुखातिब होंगे। होटल पनाश में दोपहर तीन बजे होने वाले कार्यक्रम में संजीव कपूर पटना की महिलाओं को खास रेसिपी और किचन टिप्स देंगे। दैनिक भास्कर पटना उत्सव के प्रस्तुतकर्ता रजनीगंधा और सह प्रायोजक आस्तिक ग्रुप हैं।

जब बात बिहार और बिहार की महिलाओं की आती है तो चौके का जायका लेने कौन नहीं आना चाहेगा। यू -ट्यूब और टीवी पर कुकरी शो में दिखने वाले संजीव असल जिंदगी में कैसे दिखेंगे, इसकी उत्सुकता महिलाओं में पहले से ही है। किचन टिप्स, विभिन्न फूड रेसिपी के साथ संजीव अपने खास नुस्खे भी राजधानी की महिलाओं को बताएंगे। संजीव कपूर के कुकिंग लॉजिक को करीब से जानने के लिए आप भी समय से पहुंच जाएं। एंट्री पास से होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Chef Sanjeev Kapoor today at Dainik Bhaskar Patna Utsav

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ