BSNL में निकली वैकेंसी... सैलरी 24900 से 50500 रुपए तक, दूसरी सुविधाएं भी मिलेंगी; अप्लाई करने की लास्ट डेट 26 जनवरी
न्यूज डेस्क। भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने मैनेजमेंट ट्रेनी पोस्ट की वैकेंसी भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। कंपनी इस पोस्ट पर 300 ट्रेनी मैनेजमेंट (टेलिकॉम ऑपरेटर्स) को अपॉइन्ट करेगी। जो लोग इन पोस्ट पर आवेदन करने चाहते हैं उन्हें 26 जनवरी, 2019 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 26 दिसंबर, 2018 से शुरू होंगे।
कुल वैकेंसी :300 वैकेंसी में से 150 पोस्ट ओपन मार्केट यानी एक्स्टर्नल कैंडिडेट्स के लिए हैं। यानी बाहरी कैंडिडेट्स के लिए सिर्फ 150 पोस्ट ही रहेंगे। इसमें OC की 76, SC की 23, ST की 11 और OBC की 40 वैकेंसी हैं। सभी कैटेगरी पर सेंट्रल गवर्नमेंट की गाइडलाइन के हिसाब से रिजर्वेशन दिया जाएगा।
पे स्केल :जो मैनेजमेंट ट्रेन अपॉइन्ट किए जाएंगे उनका IDA पे स्केल E-3 कैटेगरी में होगा। उनका पे-स्केल 24,900 रुपए से 50,500 रुपए होगा। वहीं, हर साल उनके सैलेरी में 3% का इजाफा किया जाएगा। इसके साथ, HRA, मेडिकल बेनिफिट्स जैसी सुविधाएं भी जी जाएंगी।
क्वालिफिकेशन :कैंडिडेट के पास इंजीनियरिंग के बैचलर डिग्री होना चाहिए। या फिर इसके समकक्ष कोई डिग्री होना चाहिए। जनरल कैटेगरी कैंडिडेट्स के पास 60% और SC/ST कैंडिडेट्स के पास 55% की डिग्री हो। कैंडिडेट की नागरिकता भारतीय होना जरूरी है।
रिटन एग्जाम में ये पूछा जाएगा :इस पोस्ट के लिए जो रिटन एग्जाम होगा वो 450 नंबर का होगा। इसमें Management Aptitude, Cognitive Ability और Technical knowledge सभी के 150-150 मार्क्स होंगे। एग्जाम सुबह 10 बजे से 1 बजे तक होगा।
वैकेंसी का नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं