नेशनल डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2019 के लिए जयपुर में खिलाड़ियों की नीलामी में तीसरे राउंड में सात खिलाड़ी बिके। इनमें सबसे ज्यादा कीमत 8.4 करोड़ रुपए में वरुण चक्रवर्ती बिके। उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा। वे अनकैप्ड खिलाड़ी थे और उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए था।वो बेस प्राइस से 42 गुना कीमत पर बिके। शिवम दुबे को पांच करोड़ रुपए में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीदा। वे भी अनकैप्ड खिलाड़ी थे और उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए था।
- दूसरे राउंड तक 15 खिलाड़ी बिके थे। इनमें से छह विदेशी थे। दूसरे राउंड में सबसे पहले जयदेव उनादकट बिके। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 8.4 करोड़ रुपए में खरीदा। वे अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। मोहित शर्मा को चेन्नई सुपरकिंग्स ने पांच करोड़ रुपए में खरीदा।
- पहले राउंड में नौ खिलाड़ी बिके। इनमें से पांच विदेशी हैं। सबसे पहले खिलाड़ी हनुमा विहारी बिके। उन्हें दो करोड़ रुपए में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपए था। वेस्टइंडीज के कार्लोस ब्रैथवेट को पांच करोड़ रुपए में कोलकाता नाइटराइडर्स ने खरीदा। भारतीयों में अक्षर पटेल अब तक सबसे महंगे बिके। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने पांच करोड़ रुपए में खरीदा। युवराज सिंह को खरीदने में किसी भी टीम ने रुचि नहीं दिखाई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
0 टिप्पणियाँ