Papa बन गए हैं Rohit Sharma,वर्ल्ड कप के दौरान परवान चढ़ा था रोहित-रितिका का प्यार, ऐसी है दोनों की लव स्टोरी

http://bit.ly/2EVpyKR

नेशनल डेस्क. हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा पापा(Rohit Sharma)(Papa) बन गए हैं। उनके घर नन्ही परी ने जन्म लिया है। उनकी पत्नी रितिका सजदेह (Ritika Sajdeh) ने मुंबई(Mumbai) के अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है। मेलबर्न में टेस्ट मैच (Ind vs Aus Test) जीतने के कुछ ही घंटों बाद रोहित को खबर मिली, जिसके बाद उन्होंने मुंबई के लिए फ्लाइट पकड़ ली। दोनों ने साल 2015 में शादी की थी। ऐसे में बताते हैं कि आखिर रोहित और रितिका(Rohit Sharma Ritika Love Story) की मुलाकात कब और कैसे हुई।

छह साल तक किया डेट : रोहित और रितिका ने लगभग छह साल तक एकदूसरे को डेट किया। रितिका एक स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी में इवेंट मैनेजर थीं। उन्होंने रोहित शर्मा के भी कई असाइनमेंट्स को मैनेज किया था। काम के सिलसिले में ही रोहित और रितिका की मुलाकात हुई थी, जो धीरे-धीरे दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई।
- रोहित ने बोरीवली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर रितिका के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। यह मैदान रोहित के लिए इसलिए भी खास है, क्योंकि उन्होंने इसी मैदान से अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। रोहित ने यहां से 11 साल की उम्र में करियर का पहला क्रिकेट मैच खेला था। वर्ल्ड कप के दौरान ऑस्ट्रेलिया में परवान चढ़ा प्यार आखिरकार प्रपोजल तक पहुंच ही गया।

वर्ल्ड कप में परवान चढ़ा प्यार
आपको याद होगा रोहित शर्मा वर्ल्ड कप-2015 के दौरान क्रिकेट के अलावा 'मिस्ट्री गर्ल' को लेकर चर्चा में थे। मीडिया सूत्रों की मानें तो वह मिस्ट्री गर्ल कोई और नहीं, बल्कि रितिका ही हैं। रितिका टीम इंडिया के होटल के पास ही एक अन्य होटल में रुकी थीं। रोहित शर्मा जब रितिका के साथ घूमने निकले तो मीडिया के कैमरे से नहीं बच सके। हालांकि ये दोनों भले ही एक-दूसरे को पिछले छह साल से जानने और प्यार करने की बात कर रहे हों, लेकिन वर्ल्ड कप और प्रपोज के मौके को छोड़ दिया जाए तो यह जोड़ी कभी पब्लिक प्लेस पर एक साथ नहीं दिखी।

सोशल साइट पर दी थी जानकारी
रोहित ने रितिका की फोटो ट्विटर पर साझा की थी और लिखा, "मेरी सबसे अच्छी दोस्त से हमसफर तक का सफर, आपसे अच्छा कोई और नहीं मिल सकता था।" रितिका और रोहित एक-दूसरे को पिछले छह सालों से जानते हैं। रितिका ने लिखा, "My happily ever after ❤️" इसके बाद जन्मदिन पर लिखा, "Happy birthday to my main man and the best person I know. Happy Birthday Ro #RaiseTheRoof @rohitsharma45।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Latest News Rohit Sharma, Ritika welcome their first child know both love story

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ