'The Accidental Prime Minister' फिल्म को लेकर सवाल पूछने पर चुपचाप निकल गए मनमोहन सिंह, वीडियो में दिखा ऐसा रिएक्शन
नेशनल डेस्क, नई दिल्ली. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के राजनीतिक जीवन पर बनी फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' (The Accidental Prime Minister) को लेकर विवाद शुरू हो गया है। गुरुवार रात भाजपा के ट्विटर हैंडल से इसका ट्रेलर पोस्ट किया गया। शुक्रवार को इस पर मीडिया ने मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) से सवाल किया तो वे बिना जवाब दिए आगे बढ़ गए।
ऐसा था मनमोहन सिंह का रिएक्शन :
#WATCH Former Prime Minister Dr.Manmohan Singh evades question on the film #TheAccidentalPrimeMinister pic.twitter.com/IkYeNibGSj
— ANI (@ANI) December 28, 2018
फिल्मकारों को भेजा नोटिस :महाराष्ट्र यूथ कांग्रेस ने इस फिल्म के निर्माताओं को नोटिस भेजा है। संगठन के पदाधिकारियों ने रिलीज से पहले फिल्म उन्हें दिखाने की मांग की है। यह फिल्म पत्रकार संजय बारू की किताब 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' पर आधारित है। बारू 10 साल तक यूपीए सरकार के कार्यकाल में प्रधानमंत्री के मीडिया सलाहकार रहे थे।
उधर, कांग्रेस सांसद पीएल पुनिया ने मीडिया से कहा, ''यह भाजपा का खेल है। उन्हें पता है कि (सरकार के) पांच साल पूरे हो गए और उसके पास जनता को बताने के लिए कुछ नहीं है, ऐसे में वह ध्यान भटकाने के लिए यह हथिकंडे अपना रही है।''
अनुपम ने निभाया मनमोहन का किरदार :फिल्म में मनमोहन सिंह का किरदार अनुपम खेर ने और सोनिया गांधी का किरदार जर्मन एक्ट्रेस सुजैन बर्नेट ने निभाया है। राहुल गांधी की भूमिका में अर्जुन माथुर नजर आएंगे।
अनुपम ने कहा- विरोध से प्रचार ही होगा।फिल्म पर लोगों की आपत्ति को लेकर अनुपम खेर से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ''जितना वे विरोध करेंगे, फिल्म को उतना ही प्रचारित करेंगे। इस विषय पर किताब 2014 में ही आ गई थी तब कोई विरोध-प्रदर्शन नहीं किया गया।'' उन्होंने कहा, ''जलियांवाला बाग या होलोकास्ट (द्वितीय विश्वयुद्ध के वक्त जर्मनी में हुआ नरसंहार) की घटना पर फिल्म बनाई जाए तो उसमें तथ्यों को नहीं बदला जा सकता।''
महाराष्ट्र यूथ कांग्रेस की आपत्ति पर खेर ने कहा, ''हाल ही में राहुल गांधी जी का ट्वीट पढ़ा था, जिसमें उन्होंने अभिव्यक्ति की आजादी पर बोला था। ऐसे में मेरा मानना है कि उन्हें उन लोगों को डांटना चाहिए कि आप लाेग गलत काम कर रहे हो।''
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं