साईं मंदिर में श्रद्धालुओं ने 11 दिन में 14.54 करोड़ रु का दान दिया

http://bit.ly/2C1yDyu

शिरडी. यहां के साईं मंदिर में श्रद्धालुओं ने 11 दिन में 14.54 करोड़ रुपए का दान किया। क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों के दौरान 22 दिसंबर से 1 जनवरी तक नकदी और सोने-चांदी की वस्तुओं के रूप में यह दान किया गया। साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट के वाइस चेयरमैन चंद्रशेखर कदम ने बुधवार को यह जानकारी दी।

  1. दानपात्रों में नकदी 8.05 करोड़ रुपए
    ऑनलाइन, चेक, डीडी से डोनेशन 6 करोड़ रुपए
    सोने-चांदी की वस्तुएं 19 लाख रुपए
    विदेशी मुद्रा 30.63 लाख रुपए
  2. भारतीय श्रद्धालुओं के अलावा 19 देशों के लोगों ने मंदिर को दान दिया। इनमें अमेरिका, इंग्लैंड, मलेशिया, सिंगापुर, जापान और चीन के श्रद्धालु शामिल थे।

  3. दान की राशि के अलावा मंदिर ट्रस्ट को दर्शन के पास और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से 3.62 करोड़ रुपए की आय हुई। 11 दिनों में 9.5 लाख देशी-विदेशी श्रद्धालु शिरडी के साईं मंदिर पहुंचे।

  4. पिछले साल अक्टूबर साईं बाबा समाधि फेस्टिवल के दौरान 3 दिन में श्रद्धालुओं ने 5.97 करोड़ रुपए का दान किया था। विजयादशमी पर हर साल साईं मंदिर में यह फेस्टिवल होता है।



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      sai baba shirdi: sai baba temple at shirdi received rs 14.84 crores donation in last 11 days by sai baba devotees

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ