स्पाइस जेट ने की 12 नई घरेलू उड़ानों को शुरू की घोषणा, 20 जनवरी से चलने लगेंगी नई फ्लाइट, जानिए किन शहरों को मिलने जा रहा है फायदा

http://bit.ly/2FaEpBQ

ट्रैवल डेस्क। स्पाइस जेट ने 12 नई घरेलू उड़ानों (नॉन स्टॉप) को शुरू करने की घोषणा की है। शुरुआती किराया 1497 रुपए रहेगा। देहरादून-जम्मू, देहरादून-जयपुर और देहरादून-अमृतसर के बीच डेली फ्लाइट चलेगी। इसकी शुरुआत 20 जनवरी से हो जाएगी। वहीं जयपुर-वाराणसी, चेन्नई-मदुरैई और हैदराबाद-विजयवाड़ा के बीच फ्रिक्वेंसी बढ़ेगी। इसकी शुरुआत भी 20 जनवरी से हो जाएगी।

इतने कम में कर सकते हैं सफर
स्पाइस जेट की फ्लाइट में चेन्नई से मदुरैई का शुरुआती किराया 1497 रुपए है। वहीं एयरलाइन ने मदुरैई से चेन्नई 1558, विजयवाड़ा-हैदराबाद 1648, हैदराबाद-विजयवाड़ा 2200, वारणसी-जयपुर 2726, देहरादून-अमृतसर 2766, जयपुर-वारणसी 2888, अमृतसर-देहरादून 2995, देहरादून-जयपुर 3396, जयपुर-देहरादून 3787 और देहरादून-जम्मू का 3814 रुपए में ऑफर किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ