सेंसेक्स 181 अंक की बढ़त के साथ 35695 पर बंद, निफ्टी में 55 प्वाइंट की तेजी
मुंबई. शेयर बाजार शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स की क्लोजिंग 181.39 अंक की बढ़त के साथ 35,695.10 पर हुई। निफ्टी 55.10 प्वाइंट ऊपर 10,727.35 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 20 और निफ्टी के 50 में से 33 शेयर फायदे में रहे।
एनएसई पर इन्फ्राटेल के शेयर में 5.67% तेजी आई। यस बैंक का शेयर 3.20% फायदे में रहा। वेदांता और टाटा मोटर्स के शेयर भी 3% से ज्यादा चढ़े। उधर, एचसीएल टेक के शेयर में 1.72% और टेक महिंद्रा में 1.42% गिरावट आई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं